फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers protest

भाकियू टिकैत गुट ने प्रदर्शन कर मांगा बकाया गन्ना भुगतान

Tue, 14 Dec 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest
शाहजहांपुर में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ता । संव - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने किसानों की हित की मांगों को लेकर सोमवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पंचायत कर प्रदर्शन किया। संगठन के मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह और जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह धालीवाल ने सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह को डीएम के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में चीनी मिलों से बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान जल्द कराने सहित अन्य कई मांगों का उल्लेख किया है।
विज्ञापन

उधर, भाकियू भानु गुट के पदाधिकारियों ने खिरनीबाग जीआईसी मैदान पर धरना जारी रखते हुए बैठक की और बाद में एडीएम फाइनेंस गिरिजेश कुमार चौधरी को लंबित मांगों का निस्तारण कराने के लिए ज्ञापन दिया। टिकैत गुट के ज्ञापन में कहा है कि एक निजी कंपनी द्वारा गांव बिजौरा बिजौरिया में कब्जाई गई जमीन खाली कराने, हथौड़ा में खेतों की ओर जाने वाले रास्ते पर खड़ी की गई दीवार हटाने, पुवायां क्षेत्र की एक राइस मिल में गत धान खरीद सत्र मेें हुए घोटाले की जांच कराने आदि मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन

इस दौरान वसीम अंसारी, नन्हें लाल, विनोद कुमार, इस्लामुद्दीन, जरनैल सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, भानु गुट के जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह और महासचिव राशिराम वर्मा की ओर से एडीएम फाइनेंस को दिए गए तीसरे स्मरण पत्र में कहा है कि किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर 17 दिसंबर को यूनियन के कार्यकर्ता किसानों के साथ प्रदर्शन करेंगे और प्रधानमंत्री की जनसभा के दिन मंडल के सभी जनपदों से किसान यहां बुला लिए जाएंगे। इस दौरान यूनियन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्याम किशोर अग्निहोत्री, चौधरी सुखवीर सिंह, राजन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर के जीआईसी मैदान पर क्रमिक अनशन बैठे भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ता । संव?

शाहजहांपुर के जीआईसी मैदान पर क्रमिक अनशन बैठे भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ता । संव?- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed