{"_id":"61abbe42c5e59068eb123e4f","slug":"farmers-protest-shahjahanpur-news-bly468227382","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
शाहजहांपुर में किसानों की समस्याओं को लेकर जीआईसी मैदान पर धरना पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के क?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। चीनी मिलों से बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान और भारी वर्षा व बाढ़ से हुए फसली नुकसान की क्षतिपूर्ति कराने समेत अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में प्रदर्शन किया। बाद मेें सिटी मजिस्टेट देवेंद्र प्रताप सिंह को डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन व 17 सूत्री मांग पत्र दिया।
मांग पत्र में जिले की चीनी मिलों से किसानों को गन्ना का बकाया भुगतान दिलाने और देर से भुगतान करने वाली मिलों पर कार्रवाई करने, किसानों द्वारा पूर्व में लिए गए बीज पर देय अनुदान का भुगतान कराने, धान की सरकारी खरीद में हो रही गड़बड़ी की जांच को सक्षम अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित करने, यूनियन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्याम किशोर अग्निहोत्री पर हुए जानलेवा हमले में नामजद आरोपियों की ओर से दर्ज रिपोर्ट निरस्त कर उन्हें जेल भेजे जाने, डीएपी और यूरिया उर्वरक की कालाबाजारी रोकने के उपाय करने आदि मांगों का उल्लेख है।
मांगों का निस्तारण जल्द नहीं किए जाने पर जेल भरो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान यूनियन के जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह यादव, जिला महासचिव राशिराम वर्मा, ओमवीर सिंह सिसोदिया, संतोष कुमार, अमन दीप, रघुवीर सिंह कमल, जसपाल सिंह, राजन सिंह, अवनीश यादव, सत्येंद्र कुमार सिंह, सुखवीर सिंह, मो. फिरोज खां, मधुरेश शर्मा, सोनपाल सिंह, प्रद्युमन कुमार आदि शामिल रहे।