{"_id":"615cacbb8ebc3e29907d7296","slug":"farmers-protest-shahjahanpur-news-bly461973766","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय कृषक दल के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय कृषक दल के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
शाहजहांपुर में किसान की समस्याओं को लेकर पद यात्रा निकालते कृषक दल के कार्यकर्ता । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। कृषि कानूनों को निरस्त करने के साथ किसान हित की अन्य मांगों और समस्याओं के निराकरण के लिए भारतीय कृषक दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को निगोही रोड से कलक्ट्रेट तक पदयात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। बाद में शिष्टमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
पदयात्रा के लिए संगठन के कार्यकर्ता निगोही मार्ग पर सतवां खुर्द गांव के पास रिंग रोड वाले बाईपास के नजदीक इकट्ठा हुए। उनका समूह केंद्र और प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में पैदल मार्च करते हुए चल पड़ा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित ने कृषि कानूनों कोे तत्काल रद्द करने पर जोर दिया।
इस मौके पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के नाम दिए ज्ञापनों मेें कृषि कानून निरस्त कर एमएसपी की गारंटी देने, महंगाई के सापेक्ष दैनिक न्यूनतम मजदूरी की दर संशोधित करने, मेडिकल व इंजीनियरिंग शिक्षा निशुल्क करने, सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू कराने, सरकारी व्यय पर पराली नियंत्रण कराने, केसीसी ऋण व नलकूपों के बिजली बिल माफ करने, किसान मित्रों का समायोजन किए जाने आदि मांगों का उल्लेख है। पदयात्रा में संगठन के जिला प्रभारी राजीव सक्सेना, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कमलजीत सिंह, सर्वेश पांडेय, समरजीत सिंह, लोकपाल कश्यप, पप्पू खां, जसकरन सिंह आदि शामिल रहे।