{"_id":"60f85ed28ebc3e736d2c1671","slug":"farmers-protest-shahjahanpur-news-bly453876242","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में धरना देने के लिए जाएंगे शाहजहांपुर-सीतापुर के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में धरना देने के लिए जाएंगे शाहजहांपुर-सीतापुर के किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के शाहजहांपुर और सीतापुर के कार्यकर्ताओं का जत्था 22 जुलाई को यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पराज सिंह यादव के नेतृत्व में दिल्ली में धरने में शामिल होने के लिए रवाना होगा।
बुधवार को यूनियन के पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में डीजल व पेट्रोल के मूल्य में कमरतोड़ वृद्धि पर नाराजगी जताते हुए कार्यकर्ताओं ने गन्ना का बकाया भुगतान शीघ्र कराए जाने की मांग की। बैठक में संगठन के विस्तारीकरण पर चर्चा के दौरान निर्णय किया गया कि 22 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पराज सिंह यादव के नेतृत्व में सीतापुर व शाहजहांपुर के कार्यकर्ता दिल्ली में धरने के लिए रवाना होंगे। इस मौके पर यूनियन के संस्थापक ओमप्रकाश सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पराज सिंह यादव, जिला प्रभारी शिशुपाल सिंह, तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ किरण शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद