फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers honored for achieving special achievements in agricultural production

कृषि उत्पादन में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले किसान हुए सम्मानित

Fri, 24 Dec 2021 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers honored for achieving special achievements in agricultural production
कृषि विज्ञान केंद्र में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर किसान को सम्मानित ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती बृहस्पतिवार को किसान सम्मान दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में आधुनिक कृषि तकनीक की बदौलत प्रति हेक्टेयर फसल उत्पादन में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले तमाम किसानों को उपहार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के सभागार में हुए कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, डीएम इंद्र विक्रम सिंह, सीडीओ श्याम बहादुर सिंह और उप कृषि निदेशक धीरेंद्र सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके संघर्षरत जीवन के संस्मरणों का उल्लेख किया। उप कृषि निदेशक धीरेंद्र सिंह ने जैविक खेती और सहफसली खेती के साथ भूमि में नाइट्रोजन तत्व बढ़ाने में दलहनी फसलों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इससे पूर्व, डीएम ने निर्माणाधीन बीज विधायन संयंत्र के लिए कृषक मित्र फार्म प्रोड्यूसर कंपनी के प्रतिनिधि को अनुदान का चेक भेंट किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने आठ किसानों को विभिन्न फसलों में सर्वाधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए प्रथम पुरस्कार और द्वितीय स्तर की उत्पादकता प्राप्त होने वाले आठ किसानों को द्वितीय पुरुस्कार से सम्मानित किया। उद्यान, पशु पालन, गन्ना, मत्स्य आदि विभागों के सहयोग से कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कुल 107 किसानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी में गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र के सहायक निदेशक डॉ. पीके कपिल, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. टीबी यादव, डॉ. सीपी गुप्ता आदि ने किसानों को कृषि और पशुपालन के विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। इस मौके पर विभिन्न कृषि उत्पाद बनाने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी में अपने स्टाल भी लगाए।

कृषि विज्ञान केंद्र में पांच किसान हुए सम्मानित
कृषि विज्ञान केंद्र पर केंद्र प्रभारी एवं वरिष्ठ शस्य वैज्ञानिक डॉ. नलिन चंद त्रिपाठी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री पद पर रहते किसानों का परिवार के मुखिया और संरक्षक की तरह ख्याल रखा। डॉ. चंद्रपाल गुप्ता के संचालन में हुए कार्यक्रम में केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नूतन वर्मा, डॉ. नरेंद्र प्रसाद, डॉ. टीबी यादव, डॉ. एसके वर्मा आदि ने भी किसानों के हित में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। किसान बलराम सिंह, निशा यादव, सालिग राम, शरद वर्मा और ओमेंद्र विक्रम सिंह को कृषि में विशेष उपलब्धियों के लिए केंद्र प्रभारी डॉ. त्रिपाठी ने शाल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

गन्ना शोध परिषद में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर किसानों को सम्मानित कि?

गन्ना शोध परिषद में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर किसानों को सम्मानित कि?- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed