{"_id":"6929d0c7322a84091f080086","slug":"farmers-create-ruckus-in-banda-mandi-due-to-non-weighing-of-paddy-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-158886-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: धान की तौल नहीं होने पर बंडा मंडी मेे किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: धान की तौल नहीं होने पर बंडा मंडी मेे किसानों का हंगामा
विज्ञापन
बंडा उपमंडी में सचिव सर्वेश कुमार और क्षेत्रीय विपणन अधिकारी आरके सोनकर के बीच होती नोकझोंक। सं
बंडा। धान की तौल कराने के लिए कई दिनों से मंडी में भटक रहे किसानों ने शुक्रवार को मंडी सचिव सर्वेश कुमार के सामने हंगामा किया। उन्होंने बृहस्पतिवार को दर रात एक बिचौलिये की ट्रॉली का धान तौले जाने पर नाराजगी जताते हुए उन पर सवालों की बौछार की तो मंडी सचिव की क्षेत्रीय विपणन अधिकारी आरके सोनकर से तीखी नोकझोंक हो गई।
गत कई दिनों से मंडी में धान की सरकारी खरीद के लिए टोकन नहीं काटे जाने से किसान परेशान हैं। उनकी धान से भरी सैकड़ों ट्रालियां पूरनपुर-मैगलगंज हाईवे के किनारे लगी हुई हैं। किसानों का आरोप है कि धान खरीद के लिए केंद्र प्रभारियों ने बिचौलिये लगा रखे हैं। ऐसे में किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मजबूर होकर किसान आठ-दस दिन मंडी में गुजार रहे हैं, जबकि बिचौलिये अपना धान तौलवा लेते हैं।
किसानों का आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात किसी दलाल की धान से भरी ट्राॅली तौल के लिए मंडी के अंदर दाखिल करा दी गई। इसे लेकर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी व मंडी इंस्पेक्टर में कहासुनी हाेने लगी। रात में दोनों के हुए विवाद की जानकारी लेने शुक्रवार को सुबह मंडी सचिव वहां पहुंचे तो किसानाें ने उन्हें घेरकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान मंडी सचिव ने किसानों की आपत्ति पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी से बात की तो दोनों अधिकारियों में नोक-झोंक होने लगी। बाद में पुलिस की मौजूदगी में मामला रफा-दफा कर दिया गया।
000
बंडा मंडी में धान की तौल के लिए टोकन जारी नहीं होने के मामले में मुझे कोई शिकायत नहीं मिली है। मंडी सचिव सहित संबंधित अधिकारियों से जानकारी कर किसानों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। धान की तौल कराने वाले बिचौलियों की जांच कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-रजनीश कुमार मिश्रा, एडीएम प्रशासन
--
बछूली क्रय केंद्र पर धान खरीद शुरू, एक दिन पहले किसान ने खा लिया था जहर
निगोही। बृहस्पतिवार को किसान प्रवेश सिंह के जहर खाने के बाद शुक्रवार को बछूली क्रय केंद्र पर धान की खरीद कराई गई। क्षेत्र में इस समय चमरूआ, बछूली, निगोही, बनासदेवी, कुदिरना, नारायणपुर, ऊनकलां, हटा दलेलपुर समेत आठ धान क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। कुदिरना का क्रय केंद्र तिलहर मंडी ट्रांसफर कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को ग्राम ढकिया तिवारी निवासी प्रवेश सिंह ने धान न तौले जाने का आरोप लगाते हुए जहर खा लिया था। सीएचसी में इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राकेश मोहन पांडेय ने मौके का जायजा लेते हुए केंद्र प्रभारी इंचार्ज विनीत कुमार और सचिव विपिन कुमार को धान क्रय करने के निर्देश दिए। निगोही क्रय केंद्र पर अब तक तीन हजार क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि सभी क्रय केंद्रों पर खरीद हो रही है। अगर किसी किसान को कोई समस्या है तो वह अवगत कराए। समस्या दूर की जाएगी। संवाद