फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmer murdered on the farm in Shahjahanpur

शाहजहांपुर: खेत पर सिंचाई करने गए किसान की हत्या, अवैध संबंधों को लेकर किया कत्ल

Tue, 22 Jun 2021 05:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Jun 2021 05:24 PM IST
सार

बंडा थाना इलाके के गांव ररूआ के रहने वाला 42 वर्षीय जागेश्वर सोमवार रात खेत पर सिंचाई करने गया था। मंगलवार को उसका शव खेत में पड़ा मिला। नोकदर हथियार से कनपटी के पास घोंपकर हत्या की गई है। 
 

विज्ञापन
Farmer murdered on the farm in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर के बंडा में अवैध संबंधों में बाधा बने युवक की सोमवार रात खेत पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की बहन की ओर से नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


गांव ररूआ निवासी सावित्री देवी ने बताया कि उनका भाई जागेश्वर गांव ररूआ में ही रहता था। गांव के ही ताहिर उर्फ गंठा के जागेश्वर के परिवार की एक महिला से अवैध संबंध थे। जागेश्वर ताहिर के घर आने पर एतराज करता था। 
विज्ञापन


21 जून को भी उनके भाई ने ताहिर को घर आने से मना किया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। ताहिर ने उनके भाई से गाली गलौज करते हुए देख लेने की धमकी दी थी। 21 जून की शाम को जागेश्वर गांव के ही वासुदेव गुप्ता के खेत पर धान की रोपाई के लिए सिंचाई करने चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात नौ बजे सावित्री देवी का पुत्र मंगली खेत पर मामा जागेश्वर को खाना देने गया तो ताहिर खेत के पास ही घूमता मिला। मंगली ने अपने मामा जागेश्वर को ताहिर के खेत पर घूमने की बात कहते हुए घर चलने को कहा, लेकिन जागेश्वर ने सिंचाई के बाद वापस घर आने की बात कहते हुए उसे वापस भेज दिया।

मंगलवार सुबह जागेश्वर देर तक घर नहीं पहुंचा तो उसका दूसरा भांजा सुशील खेत पर गया। खेत पर जागेश्वर का शव पड़ा था। वह गांव आया और परिवार के लोगों को जानकारी दी। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ लग गई। 

सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। एसपी एस. आनंद, एएसपी संजीव वाजपेयी, सीओ नवनीत कुमार नायक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिवार के लोगों से जानकारी ली। सावित्री देवी की ओर से ताहिर के खिलाफ हत्या और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना सीओ करेंगे।

जागेश्वर की बहन सावित्री ने एफआईआर दर्ज कराई है कि परिवार की एक महिला से ताहिर उर्फ गंठा के अवैध संबंध के कारण जागेश्वर उसे घर आने से रोकता था। इसी वजह से उसने जागेश्वर की हत्या की है। मामले में गहनता से जांच कर आगे की कार्रवाई होगी। 
-नवनीत कुमार नायक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed