फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmer leader's fierce clash with officials in Mandi

तिलहर मंडी परिसर में किसान नेता की अधिकारियों से जमकर झड़प

Wed, 05 Oct 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:15 AM IST
सार

यहां पूजा के बाद प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यूनियन कार्यकर्ता किसी कीमत पर मंदिर को यहां से नहीं हटने देंगे। लगभग डेढ़ घंटे नोकझोंक के बाद एसडीएम ने किसान नेता पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए ज्ञापन लेने से मना कर दिया। मंगलवार देर शाम मंडी सचिव की तहरीर और एसडीएम के निर्देश पर सुधीर सिंह चौहान और यूनियन कार्यकर्ता प्रिंस सहित करीब 40 लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Farmer leader's fierce clash with officials in Mandi

विस्तार

तिलहर (शाहजहांपुर)। मंडी परिसर में खेतिहर किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंडी सचिव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की तो माहौल गरमा गया। सीओ-एसडीएम से झड़प हो गई। हाथापाई की नौबत आई तो अफसर सख्त हो गए तब किसान नेता साथियों के साथ चले गए। देर शाम किसान नेता समेत करीब 40 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर एक बजे खेतिहर किसान मजदूर संगठन अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सिंह चौहान कार्यकर्ताओं के साथ मंडी परिसर में धरने में बैठ गए। सूचना पर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा पहुंचे और किसान नेता से बात की। किसान नेता ने कहा कि वह पिछली मांगों पर यहां पंचायत करने आए हैं। बाद में एसडीएम को ज्ञापन देंगे। लगभग ढाई बजे सुधीर चौहान कार्यकर्ताओं के साथ पैदल ही कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां पूजा के बाद प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यूनियन कार्यकर्ता किसी कीमत पर मंदिर को यहां से नहीं हटने देंगे।
विज्ञापन

लगभग तीन बजे कार्यकर्ता वापस मंडी में एकत्र हो गए। यूनियन नेता ने एसडीएम को ज्ञापन लेने बुलाया। जब एसडीएम राशि कृष्णा, सीओ बीएस वीरकुमार और थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा के साथ ज्ञापन लेने पहुंचीं तो चौहान ने वहां मौजूद मंडी सचिव जगदीश प्रसाद पर अभद्र टिप्पणी कर दी। आपत्ति जताते हुए एसडीएम ने सलीके से बात करने के लिए कहा। सुधीर ने कहा कि वह कई बार ज्ञापन दे चुके हैं फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। अभी समाधान चाहिए। सीओ ने जब समझाने का प्रयास किया तब वह सीओ से भी अभद्रता करने लगे। थाना प्रभारी राजकुमार से जमकर नोकझोंक हुई। आरोप-प्रत्यारोप के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। बमुश्किल सीओ ने मामले को संभाला। सीओ ने भी यूनियन नेता को जमकर खरीखोटी सुनाई। लगभग डेढ़ घंटे नोकझोंक के बाद एसडीएम ने किसान नेता पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए ज्ञापन लेने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम मंडी सचिव की तहरीर और एसडीएम के निर्देश पर सुधीर सिंह चौहान और यूनियन कार्यकर्ता प्रिंस सहित करीब 40 लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सचिव जगदीश प्रसाद वर्मा का आरोप है कि चौहान ने मंडी परिसर में हंगामा किया और सरकारी कार्य में बाधा डालकर अधिकारियों के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाई। सीओ ने बताया कि धारा 147, 148, 504, 506, 358 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पिछले वर्ष भी धान खरीद के दौरान मंडी में हंगामा करने पर सुधीर चौहान के खिलाफ रिपोर्ट की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed