{"_id":"665a503c6daf79c1830c4644","slug":"farmer-dies-partner-injured-in-collision-with-dcm-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-119657-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: डीसीएम की टक्कर से किसान की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: डीसीएम की टक्कर से किसान की मौत, साथी घायल
Sat, 01 Jun 2024 04:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 01 Jun 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
गोमती पुल पर हादसे के बी डीसीएम के नीचे फंसी बाइक निकालते पुलिसकर्मी। संवाद
खुटार/पुवायां। डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौके पर ही मौत हो गई। उनका साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
खुटार के गांव भीमपुर पुरेना निवासी 47 वर्षीय बलवीर सिंह अपने साथी गांव के ही बलजिंदर सिंह के साथ शुक्रवार को बाइक से गांव गंगसरा आए थे। वापस घर जाते समय दोपहर लगभग ड़ेढ बजे खुटार-पुवायां मार्ग पर गोमती नदी पुल पर सामने से आ रही डीसीएम से उनकी बाइक टकराकर नीचे जाकर फंस गई। हादसे में बलवीर और बलजिंदर गंभीर रूप से घायल हो गए। डीसीएम चालक मौके से भाग निकला।
सूचना पर खुटार और पुवायां पुलिस मौके पर पहुंची। 108 सेवा की एंबुलेंस से घायलों को पुवायां सीएचसी लाया गया, जहां डाॅक्टर ने बलवीर को मृत घोषित कर दिया और बलजिंदर को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना पर पत्नी बलजिंदर कौर, पुत्री मनदीप कौर, अमनदीप कौर सीएचसी पहुंचीं। बलवीर का शव देखकर पत्नी और पुत्रियां कई बार गश खाकर गिर पड़ीं। परिजनों ने उनको बमुश्किल संभाला। सीएचसी की सूचना पर खुटार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बलवीर का पुत्र रंजीत सिंह इंग्लैंड में नौकरी करता है। उन्हें भी पिता की मौत की सूचना दे दी गई है। खुटार थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।