फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   farmer committed suicide by consuming poison after matter not resolved in police station

UP News: थाने की पंचायत में समाधान न होने पर किसान ने जहर खाकर दी जान, परिवार ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

Thu, 22 Aug 2024 04:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 22 Aug 2024 04:01 PM IST
सार

पुवायाां में जमीन बिक्री के रुपये नहीं मिलने और एक सप्ताह तक पुलिस के चक्कर काटने के बाद भी समाधान नहीं होने पर किसान ने जहर खाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। 

विज्ञापन
farmer committed suicide by consuming poison after matter not resolved in police station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के पुवायां में जमीन बिक्री के रुपये के लिए बुधवार को थाने में हुई पंचायत में समाधान न निकलने पर गांव जेबां के किसान ने घर आकर जहर खा आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह एक सप्ताह से चक्कर काट रहा था, लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज न कर उसे टरका रही थी।

विज्ञापन


गांव जेबां निवासी मृत्युंजय शुक्ला ने बताया कि उनके पिता श्रवण कुमार शुक्ला की तिलहर क्षेत्र में दो बीघा जमीन थी, जिसे आठ जुलाई को पुवायां क्षेत्र के ही एक व्यक्ति ने पांच लाख रुपये में खरीदा था। उसने चेक देने की बात कही थी, लेकिन जमीन नाम होने के बाद उसने मना कर दिया। इससे उनके पिता बेहद परेशान थे।
विज्ञापन


बुधवार को दोनों पक्षों को पुलिस ने थाने बुलाया था, लेकिन वहां भी बात नहीं बनी। आरोप है कि थाने में दो लोगों ने श्रवण को धमकाया। इसके बाद श्रवण जहर खा लेने की बात कहकर थाने से घर चले आए और जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान शाम सात बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दरोगा ने दी ये दलील 
इधर, पुलिस ने जमीन खरीदने वाले को थाने में बैठा रखा है। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि 19 अगस्त को श्रवण ने प्रार्थना पत्र दिया था। 21 अगस्त को दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। जब तक दूसरा पक्ष आया, श्रवण चला गया। दरोगा ने फोन करके फिर बुलाया, लेकिन वह नहीं आया। बाद में पता लगा कि जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

सीओ पुवायां पंकज पंत ने कहा कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। बाद में जानकारी मिली कि श्रवण ने जहर खा लिया है और उनकी मौत हो गई है। तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर जांच और कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed