फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmer commits suicide at Khudaganj in Shahjahanpur due to crop destroy

Shahjahanpur: छुट्टा पशुओं ने चर लिया धान का खेत, आहत किसान ने फंदे से लटककर दे दी जान

Sat, 06 Aug 2022 05:32 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 06 Aug 2022 05:32 PM IST
सार

निर्भान सिंह के पास डेढ़ बीघा जमीन थी। खेत में धान की पौध बड़ी हुई तो उसे छुट्टा पशुओं ने चर लिया। इसके चलते वह काफी सदमे में था। शुक्रवार सुबह दस बजे निर्भान खेत देखने की बात कहते हुए घर से निकला था। खेत के पास पेड़ से उसने रस्सी के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी।

विज्ञापन
Farmer commits suicide at Khudaganj in Shahjahanpur due to crop destroy
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शाहजहांपुर में खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव नौगवां मवैया निवासी किसान निर्भान सिंह (35) ने खेत में पेड़ से फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, उसकी धान की फसल छुट्टा पशुओं द्वारा चर लेने से वह आहत था। सात महीने की गर्भवती पत्नी रानी का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


निर्भान सिंह के पास डेढ़ बीघा जमीन थी। खेत में उसने धान रोपा था। पौध बड़ी हुई तो उसे छुट्टा पशुओं ने चर लिया। इसके चलते वह काफी सदमे में था। शुक्रवार सुबह दस बजे निर्भान खेत देखने की बात कहते हुए घर से निकला था। खेत के पास पेड़ से उसने रस्सी के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। दोपहर तक निर्भान सिंह की वापसी न होने पर परिजन को चिंता हुई। करीब चार बजे ग्रामीणों ने उसके घर पर आकर निर्भान के फंदे से लटकने की जानकारी दी।

विज्ञापन

परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई रामकुमार ने बताया कि धान की फसल को छुट्टा पशुओं ने चर लिया था। उसने उधार लेकर फसल की बुआई की थी। फसल नष्ट हो जाने से निर्भान बहुत परेशान था। उसकी दो साल पहले ही मीरानपुर कटरा निवासी रानी बिटिया के साथ शादी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed