फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farid Academy won the match... Veteran won the series

Shahjahanpur News: फरीद अकादमी ने जीता मैच... वेटरन ने सीरीज

Fri, 03 Oct 2025 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Farid Academy won the match... Veteran won the series
शाहजहांपुर। वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जीएफ कॉलेज के मैदान पर क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसमें फरीद अकादमी ने रोमांचक मुकाबले में शाहजहांपुर वेटरन को हरा दिया, लेकिन इससे पहले दो मैच वेटरन के जीतने के कारण सीरीज 2-1 से उनके नाम रही।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेटरन की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 154 रन बनाए। इरफान ने 47 और रविंद्र ने 21 रनों की पारी खेली। फरीद अकादमी के गेंदबाज आकाश गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

जवाब में फरीद अकादमी के बल्लेबाज आशुतोष मिश्रा ने बेहतर खेल दिखाते हुए 55 रनों का योगदान दिया। दूसरे छोर पर अभिनय ने 34 रन की पारी खोली। नईम ने 33 रन बनाकर अपनी टीम को लक्ष्य के नजदीक तक पहुंचाया। टीम ने अंतिम ओवर तक छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेटरन की ओर से नवजोत व शुभम कपूर ने दो-दो विकेट हासिल किए। शाहजहांपुर वेटरन ने तीन मैच की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। इससे पहले शाहजहांपुर वेटरन एसोसिएशन के अध्यक्ष नूर आलम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed