फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Explanation Sought from XEN for Failure to Commence Road Construction

Shahjahanpur News: सड़क का निर्माण शुरू नहीं करने पर एक्सईएन से स्पष्टीकरण तलब

Mon, 23 Mar 2026 11:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Explanation Sought from XEN for Failure to Commence Road Construction
शाहजहांपुर। जमौर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों का निर्माण न होने की शिकायत पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने एक्सईएन खंड एक रथिन सिन्हा से स्पष्टीकरण तलब किया है। तीन दिन में कार्य शुरू नहीं होने पर निलंबित कराने की चेतावनी दी है। उद्योगपतियों की अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार शाम को हुई व्यापार एवं उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारियों ने बताया कि सिविल लाइन में बड़ा नाला खुला पड़ा है जिस कारण समस्या हो रही है। व्यापारी सचिन बाथम ने बताया कि कचहरी के गेट नंबर छह पर आए दिन जाम के कारण आवागमन में अत्यधिक समस्या रहती है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को तैनात करने और बहादुरगंज बाजार में पुरुष शौचालय की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारी अनीश खान ने बताया कि लोधीपुर में भू-माफिया ने जमीन पर कब्जा कर रखा है। व्यापारियों ने जनपद में ट्रांसपोर्ट नगर की मांग भी उठाई। उद्यमियों ने रोजा औद्योगिक संस्थान में संकरे नाले को चौड़ा करने की मांग की। इस दौरान एसपी राजेश द्विवेदी नगर आयुक्त डॉ.बिपिन कुमार मिश्र, उपायुक्त उद्योग संजय सिंह, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed