फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   exident

अलग-अलग सड़क हादसों में बालिका समेत दो की मौत

Sun, 23 Feb 2020 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
exident
जलालाबाद। कटरा-फर्रुखाबाद हाईवे पर अलग-अलग हादसों में बालिका समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पहली घटना सुबह करीब दस बजे की है। गांव अतिबरा निवासी जयलाल पास में ही स्थित ईंट भट्ठे पर बुग्गी से ईंट ढोने का काम करता है, शनिवार सुबह उसकी नौ साल की बेटी रोशनी भट्ठे पर खाना देने के बाद पैदल वापस लौट रही थी, करीब दस बजे जब वह कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर स्थित अपने गांव की ओर जोन वाली मोड़ पर थी, तभी जलालाबाद की तरफ से आ रही किसी तेज रफ्तार कार ने रोशनी को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रोशनी को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। रोशनी चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी व गांव के ही स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी।
विज्ञापन

दूसरी घटना, याकूबपुर तिराहे की है, दोपहर ढाई बजे गांव सरायसाधौ निवासी अन्तराम का 32 वर्षीय बेटा देवेंद्र उर्फ दिबू ई-रिक्शा से कटरा-फर्रुखाबाद स्थित याकूबपुर तिराहे पर आया था। बताते है कि जब वह पैदल तिराहे को पार कर रहा था, तभी फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे टैंकर से टकराकर उसी के पहिया के नीचे आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पहले काफी देर मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। बाद में अस्पताल पहुंचे, उस गांव के युवक ने शव को पहचान लिया और हादसे की सूचना परिजनों को दी गई। मृतक की दो साल पहले सोनी से शादी हुई थी उसके कोई बच्चा नही है। घटना के बाद मौके पर छोड़कर भागे टैंकर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed