{"_id":"69f3436c8cf78506e20691af","slug":"executive-officer-confiscates-mobile-phones-of-employees-watching-reels-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-171993-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रील देख रहे कर्मचारियों के मोबाइल अधिशासी अधिकारी ने किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रील देख रहे कर्मचारियों के मोबाइल अधिशासी अधिकारी ने किए जब्त
विज्ञापन
कांट। नगर पंचायत कार्यालय में अधिशासी अधिकारी नूरजहां ने कई कर्मचारियों को अपने पटल के काम करने के बजाय मोबाइल पर रील देखते पकड़ लिया। उन्होंने उनके मोबाइल फोन जब्त कर रील देखते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
बुधवार को ईओ अपने कार्यालय में आवश्यक कार्य निस्तारित कर रही थीं। इसी दौरान उनकी नजर कार्यालय में लगे सीसी कैमरों से जुड़े लैपटॉप पर गई। सीसी कैमरे की फुटेज में उन्हें कई कर्मचारी काम करने के बजाय मोबाइल पर नजरें जमाए दिखाई दिए। यह देखते ही वह तुरंत हाॅल में पहुंचीं और मोबाइल चला रहे कर्मचारियों को पकड़ लिया।
उन्होंने कर्मचारियों से जब्त किए गए मोबाइल कंप्यूटर ऑपरेटर को सुपुर्द कर निर्देश दिए। कहा-शाम पांच बजे से पहले किसी कर्मचारी को मोबाइल नहीं दें। उन्होंने कहा कि कार्यालय समय में मोबाइल पर रील देखने के बजाय कर्मचारी कार्यालय से छुट्टी लेकर घर पर देखें। संवाद