फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Excessive use of painkillers increases the risk of kidney failure

Shahjahanpur News: ज्यादा दर्दनिवारक दवाओं से बढ़ा किडनी खराब होने का खतरा

Thu, 13 Mar 2025 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 13 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Excessive use of painkillers increases the risk of kidney failure
शाहजहांपुर। फास्ट फूड के सेवन के साथ ही डॉक्टर की सलाह के बिना दर्दनिवारक दवाओं का सेवन लोगाें की किडनी पर भारी पड़ रहा है। इसके चलते किडनी फेल होने की समस्या होने लगी है। बुजुर्गों से लेकर युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। डॉक्टर की मानें तो अनियमित दिनचर्या की वजह से लोगों को किडनी की समस्या होने लगी है।
विज्ञापन

भागमभाग भरी जिंदगी में लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने के साथ ही उनके खानपान का तरीका भी बदल गया है। घरेलू खानपान के बजाय फास्टफूड पर निर्भरता, शराब, सिगरेट आदि का सेवन शरीर पर काफी खराब असर डाल रहा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार ने बताया कि मिलावटी खानपान, दिनचर्या में बदलाव और नशे के चलते किडनी की समस्या बढ़ गई है। इसके अतिरिक्त दर्द, बुखार को लगातार और डॉक्टर के परामर्श के बिना खाने से भी समस्या हो जाती है। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर कंट्रोल नहीं करने वाले भी समस्या की जद में आ जाते हैं।
विज्ञापन

---------
ये हैं लक्षण
-किडनी फेल होने की समस्या की तीन प्रमुख वजह हैं। कम समय में किडनी की बीमारी होने से पेशाब नहीं होना, सूजन आना, दर्द होने की समस्या हो जाती है। इसी तरह किडनी को गंभीर क्षति छह सप्ताह में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

ये बरतें सावधानी
-खान पान का विशेष ध्यान रखा।

-नियमित व्यायाम करें।

-ब्लड प्रेशर, डायबिटीज का ध्यान रखे।

-बीमारी होने पर चिकित्सक के परामर्श से उपचार लें।

-फास्ट फूड, मिलावटी वाले खान-पान से बचें।

-मादक पदार्थ का सेवन नहीं करे। पानी खूब पीएं।

डॉ.राजेश कुमार, प्राचार्य
------------

मेडिकल काॅलेज में छह मशीनें उपलब्ध
-राजकीय मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है। यहां पर छह डायलिसिस मशीनें हैं। एक मशीन पर प्रतिदिन दो लोगों को उपचार दिया जा सकता है। रोजाना 12 लोगों को लाभ दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed