फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Excavation work started to revive the dry Bhainsi river in Shahjahanpur

UP: शाहजहांपुर में 15 वर्ष से सूखी भैंसी नदी में बहेगी जलधारा, सदानीरा बनाने के लिए जुटे 'भागीरथ'

Thu, 12 Jun 2025 06:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Jun 2025 06:03 PM IST
सार

शाहजहांपुर जिले में भैंसी नदी को पुनर्जीवित करने के लिए अभियान शुरू हो गया है। गोमती की सहायक भैंसी नदी जिले में लगभग 36 किमी लंबी है। बृहस्पतिवार को पन्नघाट पर पूजन के बाद खोदाई का काम शुरू हो गया। 

विज्ञापन
Excavation work started to revive the dry Bhainsi river in Shahjahanpur
पूजन के बाद शुरू हुआ खोदाई का काम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में 15 वर्ष से सूखी पड़ी भैंसी नदी में जलधार का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अमले के साथ ही तमाम स्वयंसेवक भी भैंसी नदी पुनर्जीवन अभियान की देखरेख में जुटे। कई जगह पूजन के बाद नदी की खोदाई का काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिलों में एक-एक नदी को पुनर्जीवित करने का अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत शाहजहांपुर में भैंसी नदी का चयन किया गया है। गोमती की सहायक भैंसी नदी जिले में लगभग 36 किमी लंबी है। बंडा की भैंसार झील से निकलने के बाद भैंसी नदी पुवायां के पन्नघाट के पास गोमती में मिलती है। डीएम ने आठ जून को नदी का मुआयना किया था।
विज्ञापन


पूजन के बाद खोदाई शुरू 
बृहस्पतिवार को पन्नघाट पर एडीएम अरविंद कुमार, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, राजीव सिंह सहित लोकभारती कार्यकर्ताओं ने पूजन किया और खोदाई कार्य का शुभारंभ किया। एमएलसी ने कहा कि भैंसी नदी मृतप्राय हो गई थी। सामाजिक संगठन नदी के पुर्नजीवन के लिए संघर्ष कर रहे थे। अब प्रशासन के सहयोग से भैंसी नदी में फिर से जलधार बहेगी, लोगों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दिन भर दिन भर खोदाई कार्य जारी रहा। इस मौके पर तहसीलदार राघवेश मणि त्रिपाठी, बीडीओ रामप्रकाश राणा, संजय त्रिपाठी, प्रमोद सिंह, उदयराज सिंह, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, आचार्य अंबिका प्रसाद, अरविंद मिश्रा, कासिम खान, पंकज, सूर्यप्रताप आदि मौजूद रहे। जेसीबी के साथ ग्राम पंचायत अधिकारी, रोजगार सेवक, तकनीकि सहायक, लेखपाल आदि मौजूद रहे।

पहले दिन दस जेसीबी मिली, शुक्रवार से 16 से होगा खोदाई का काम
पुवायां में नौ जेसीबी लगनी थी, छह मिल सकी हैं। पन्नघाट संगम, झरसा, करनापुर, करनापुर पैतापुर, मदारपुर में काम शुरू कराया गया। बंडा में सात जेसीबी लगनी थी, चार जेसीबी ही मिल सकीं। बंडा में नभीची और लुहिची में खोदाई शुरू कराई गई। बीडीओ सर्वेश कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी, रोजगार सेवक, तकनीकि सहायक की ड्यूटी लगी है। शुक्रवार से बंडा में सात और पुवायां में नौ जेसीबी खोदाई का काम करेंगी।

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि भैंसी नदी पूरी तरह से सूखी पड़ी है, लोगों ने गन्ना, मक्का आदि बो रखा है। लोगों के सहयोग से खोदाई शुरू कराई गई है। नदी के पुराने स्वरूप में आने पर चेक डैम निर्माण का काम कराया जाएगा, जिससे नदी में पानी हमेशा बना रहे। नदी के दोनों पौधरोपण भी कराया जाएगा।

एडीएम वित्त राजस्व अरविंद कुमार ने बताया कि सभ्यता का उदय और विकास नदियों के किनारे हुआ है। भैंसी नदी के पुर्नजीवन से सांस्कृतिक, आर्थिक, पर्यावरणीय, जैव विविधता में लाभ होगा। राजस्व, विकास की टीम लगी है। नक्शे के हिसाब से खोदाई करवाकर नदी का पूर्व स्वरूप वापस लाया जाएगा। अवैध कब्जा है तो हटवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed