{"_id":"67af902fa18b96a12c0b44f5","slug":"exam-will-be-held-at-nine-centres-seating-plan-ready-two-flying-squads-formed-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-137745-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर फिर लगा जाम, फंसे तमाम वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर फिर लगा जाम, फंसे तमाम वाहन
Sat, 15 Feb 2025 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
कलान में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर शुक्रवार को लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
कलान। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर दोनों फुटपाथ घेरकर खड़े होने वाले चाट-पकौड़ी के ठेलों और फल-सब्जी की दुकानों से शुक्रवार को दोपहर फिर जाम लग गया। इस कारण हाईवे सहित उससे जुड़ने वाले मार्गों पर वाहनाें की कतारे लग गईं और राहगीर परेशान हुए।
बता दें कि हाईवे पर ठेलों, रेहड़ी वालों और सवारियां ढोने वाले डग्गामार वाहनों की सुबह से भरमार होने लगती है। तमाम ई-रिक्शे वाले भी सवारियाें की टोह में वहां अपने वाहन आड़े-तिरछे खड़े करके पैदल राहगीरों का रास्ता भी घेर लेते हें। इससे हाईवे पर अक्सर जाम लग जाता है, लेकिन नगर पंचायत अभी तक फल व सब्जी की दुकानों के लिए अन्य कोई स्थान तय नही कर सकी है। अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान हाईवे के चौराहे से हटाए जा चुके फल-सब्जी विक्रेताओं ने फिर से फुटपाथ घेर लिए। यही वजह रही कि शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे हाईवे पर बदायूं से आई बस के सामने विपरीत दिशा से ट्रक आया तो वहां जाम लग गया। करीब आधा घंटे तक हाईवे सहित ब्लॉक रोड, परौर मार्ग, बाराकलां मार्ग पर लोग जाम में फंसे रहे। बाद में लोगों ने खुद प्रयास करके आगे निकलने का रास्ता बनाया।
चेयरमैन हरिनारायण गुप्ता के अनुसार साप्ताहिक बाजार के दिन शुक्रवार को हाईवे पर जाम की समस्या हो जाती है। उनका कहना है कि इस समस्या को दूर करने के लिए फल-सब्जी की दुकानाें के लिए उचित स्थान की तलाश की जा रही है। संवाद