फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ...even God is looking for the golden deer

Shahjahanpur News: ...भगवान भी सोने का हिरण ढूंढ़ रहे हैं

Sun, 29 Oct 2023 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
...even God is looking for the golden deer
पुवायां के रामलीला मैदान में देर रात तक चला कवि सम्मेलन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पुवायां। श्री रामलीला मेला समिति पुवायां की ओर से आयोजित कवि सम्मेलन का शुभारंभ राजमाता मृदुल सिंह ने मां सरस्वती और भगवान श्रीराम के चित्र समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। कानपुर से आई अंकिता शुक्ला ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की।

रामलीला मेला मैदान में सेवानिवृत्त शिक्षक जमादार सिंह की अध्यक्षता में हुए कवि सम्मेलन में उज्जैन से आए नरेंद्र सिंह अकेला ने सुनाया-ये करिश्मा जमाने को दिखाने आया। वो हवाओं में चिरागों को जलाने आया। जिसने गत वर्ष कटाए थे सैकड़ों जंगल, वो मेरे गांव में एक पेड़ लगाने आया।।
विज्ञापन


लखीमपुर के फारुख सरल ने सुनाया- जरा सी बात पर अक्सर वो हमसे रूठ जाते हैं। कभी बेबात पर वो रूठते और हम मनाते हैं। पुराना सिलसिला है रूठने का और मनाने का, जिसे वो भी निभाते हैं अभी तक हम निभाते हैं।।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाराबंकी से आए प्रमोद पंकज ने सुनाया-जगी चौखट सचिन की और सचिन के भाग्य जागे हैं, बिना मेहनत के लड़के चार हो जाएं तो क्या कहने।

रायबरेली से आए गीतकार डॉक्टर गोविंद गजब ने सुनाया-सब प्रेम से भरा हुआ मन ढूंढ रहे हैं। पतझड़ में भी खिलता सा चमन ढूंढ रहे हैं। रखने को मान प्रेम का सब जानते हुए, भगवान भी सोने का हिरण ढूंढ़ रहे हैं।।


कानपुर से आई अंकिता शुक्ला ने सुनाया- बिन तुम्हारे जिया ना जाएगा। जुर्म खुद पर किया ना जाएगा। बड़ा कड़वा है जुदाई का जहर, यार हमसे पिया न जाएगा।।

प्रतापगढ़ से आए हरि बहादुर हर्ष ने सुनाया- घर-घर से अफजल निकलेंगे तो हम क्या चुप धारेंगे। हम राणा के वंशज हैं हम घर में घुसकर मारेंगे।

इसके अलावा लखीमपुर के विशेष शर्मा, बरेली के मध्य सक्सेना ने भी कविता पाठ किया। कवि सम्मेलन से पहले मंच संचालन राजेश शुक्ला ने किया। मेला कमेटी के पदाधिकारी डॉ. राकेश मिश्रा, गंगाराम मिश्रा, कृष्ण कुमार गुप्ता ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed