{"_id":"684dc6c624d4f82576093c67","slug":"even-after-visiting-the-police-station-day-the-solution-is-not-being-found-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-145980-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: थाना दिवस के चक्कर काटने पर भी नहीं हो रहा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: थाना दिवस के चक्कर काटने पर भी नहीं हो रहा समाधान
विज्ञापन
निगोही के ग्राम अर्जुनपुर निवासी शिकायतकर्ता लक्ष्मी। संवाद
- फोटो : शनिवार को पुल बंद होने से पहले पैदल यमुना पुल पार करते यात्री । संवाद
शाहजहांपुर। पुलिस से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण को थाना दिवस के चक्कर काटने पर भी फरियादियों को राहत नहीं मिल रही है। तमाम शिकायत कर्ताओं को मायूस लौटना पड़ा।
निगोही में हुए थाना समाधान दिवस में दोपहर दो बजे के बाद तक वहां कोई राजपत्रित अधिकारी नहीं पहुंचा। इस बीच, जमीनों पर अवैध कब्जे और झगड़ों से संबंधित दस मामले आए, लेकिन किसी का भी तत्काल निस्तारण नहीं हो सका। प्रभारी निरीक्षक ने मामलों की जांच को टीमें बनाकर उन्हें क्षेत्र में रवाना किया।
लोहरगवां गांव से आए नत्थू खां ने बताया कि उनके सगे भाई ने सड़क के किनारे खेत का अपना हिस्सा बिक्री कर दिया, किंतु खरीददार पूरे खेत पर कब्जा करना चाहता है, कई बार समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, किंतु कोई समाधान नहीं होने पर आज भी निराश हो कर वापस अपने गांव चले गए।
विज्ञापन
तिलहर में एक भी मामला नहीं हो सका निस्तारित
तिलहर। तहसीलदार जय प्रकाश यादव की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल 12 शिकायतें आईं, लेकिन किसी भी मामले का फौरी तौर पर समाधान नहीं हो सका। चक रोड और निजी जमीनों पर अवैध कब्जे और झगड़े आदि से संबंधित शिकायतें आईं। संवाद
जलालाबाद में सभी पांच मामले रहे अनिर्णित
जलालाबाद। एसपी (ग्रामीण) दीक्षा भंवरे अरुण और एसडीएम दुर्गेश यादव ने थाना दिवस में लोगों की समस्याओं को सुना। हालांकि, इस दौरान केवल पांच शिकायतें आई, लेकिन उनमें से एक का भी मौके पर निस्तारण नही हो सका। संवाद
डीएम नहीं आ सके, लौटे फरियादी
कलान। कलान थाने में शनिवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह को जनसुनवाई करनी थी लेकिन किसी कारण से वह नहीं पहुंच सके। एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह, सीओ अजय कुमार राय ने 35 शिकायतों को सुना। किसी मामले का तत्काल समाधान नहीं कर सके। संवाद
-- -
फरियादी की बात
गांव का एक व्यक्ति खेत से जबरन रास्ता निकालने पर आमादा है। विरोध करने पर गाली गलौज करता है। इस संबंध में वह चार माह से थाना दिवस में आ रही हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। खेत से एक मीटर का रास्ता देने पर भी विपक्षी तीन मीटर निकास देने का दबाव बना रहा है, लेकिन अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे।
-लक्ष्मी देवी, अर्जुनपुर (निगोही)