{"_id":"65f9eb2d51017ca6490b1204","slug":"estimated-business-worth-rs-58-crore-on-holitraders-excited-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-115343-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: होली पर 58 करोड़ के व्यापार का अनुमान...व्यापारी उत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: होली पर 58 करोड़ के व्यापार का अनुमान...व्यापारी उत्साहित
Wed, 20 Mar 2024 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगंज में होली के लिए नमकीन व बिस्कुट खरीदते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। होली पर व्यापारियों को करोड़ों रुपये के व्यापार की उम्मीद है। बाजारों में इन दिनों सुबह से खरीदारों की भीड़ जुट रही है। दुकानों पर बिक्री के लिए तमाम नए आइटम मंगवाए गए हैं।
होली पर 10 करोड़ का रंग-गुलाल और पिचकारी का व्यापार होने की संभावना है। पिछले साल भी लगभग इतने का ही व्यापार हुआ था। इस बार भी दुकानों पर अच्छी-खासी भीड़ है। दुकानदार अरुण शुक्ला के मुताबिक रंग और गुलाल की कई वैरायटी बाजार में उपलब्ध हैं। पिचकारी, मास्क और टोपी बच्चे खूब पसंद कर रहे हैं।
कपड़ा बाजार में भी खूब भीड़भाड़ हो रही है। महिलाओं ने साड़ियों की खरीदारी शुरू कर दी है। व्यापारी पूरन सिंह ने बताया कि सिल्क और डिजाइनर साड़ी महिलाएं पसंद कर रही हैं। गर्मी के लिए भी लोग कपड़े खरीद रहे हैं। युवा होली पर कुर्ता पायजामा पहनना अधिक पसंद करते हैं। बाजार में यह विभिन्न डिजाइन और रंग में उपलब्ध है। उम्मीद है इस बार होली पर कपड़ों का करीब 15 करोड़ व्यापार हो जाएगा। दो से तीन करोड़ रुपये का हैंडलूम भी बिकने की संभावना है।
विज्ञापन
-- -- --
गुझिया की खुशबू से महक रहीं दुकानें
होली पर रंगों के साथ मिठाई की बिक्री भी जमकर होती है। मिठाई की दुकानें गुझिया की खुशबू से दुकानें महकने लगी हैं। पेड़ा, बर्फी, लड्डू और रसगुल्ले की मांग भी है। मिठाई और किराना की दुकानों पर कुल मिलाकर 25 करोड़ का व्यापार होने की संभावना है।
-- -- --
पांच करोड़ का बिक सकता कचरी-पापड़ और नमकीन
होली पर सबसे ज्यादा मांग कचरी-पापड़, नमकीन, बिस्कुट की हो रही है। दरअसल, होली पर लोगों का एक-दूसरे के घरों पर आना-जाना होता है। उनकी खातिरदारी में खानपान की चीजें रखने का चलन है। विक्रेता राकेश की माने तो जिले भर में 2.5 करोड रुपये के कचरी-पापड़ आसानी से बिक जाएंगे। सुबोध रावत के अनुसार 2.5 करोड़ की नमकीन-बिस्कुट बिकने के आसार हैं।