फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Entrance festival celebrated in council schools

परिषदीय स्कूलों में मनाया गया प्रवेश उत्सव

Sun, 03 Apr 2022 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Entrance festival celebrated in council schools
शाहजहांपुर के कंपोजिट विद्यालय रोटी गोदाम में प्रवेश उत्सव मनाते शिक्षक व छात्र-छात्राएं - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। परिषदीय स्कूलों में परीक्षा समाप्ति और रिपोर्ट कार्ड वितरण के बाद शुक्रवार से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई। स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया गया। बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिए रैली निकालकर अभिभावकों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बहादुरगंज रोटी गोदाम में प्रवेश उत्सव व विदाई समारोह आयोजित हुए। अभिभावक बच्चों का नाम लिखवाने के लिए स्कूल आए। स्कूल में आठवीं के विद्यार्थियों को विदाई दी। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सपना रावत ने छात्र-छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड बांटे और पुरस्कृत भी किया। कहा कि यदि किसी भी बालिका को आगे की शिक्षा में मदद चाहिए, तो की जाएगी। नई कक्षा में प्रवेश पाने वाले बच्चों को मेहनत करने, निरंतर विद्यालय आने और पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक इमरान सईद ने बताया कि कक्षा आठ में 46 बच्चों के सापेक्ष 37 बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। प्रवेश उत्सव के तहत 12 बच्चों के प्रवेश हुए। इस मौके पर महिला कोआर्डिनेटर अमिता, रचना जौहरी, नीलम, कमला देवी, शाहनवाज, मनोज, सुम्बुल, आतिफ, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भावलखेड़ा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय अटसलिया में नवीन छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। उनका प्रधानाध्यापक व शिक्षिकाओं ने स्वागत किया। पुवायां के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जेवां समेत कई परिषदीय विद्यालयों में भी स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed