{"_id":"680a803c86f2c20de60c457d","slug":"encroachment-will-be-removed-from-ramtal-today-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-142341-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रामताल से आज हटेगा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रामताल से आज हटेगा अतिक्रमण
Thu, 24 Apr 2025 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
जलालाबाद में परशुराम मंदिर में नक्शे का अवलोकन करतीं एसपी ग्रामीण। संवाद
जलालाबाद। परशुराम मंदिर स्थित रामताल से 25 अप्रैल की सुबह से अतिक्रमण हटेगा। बृहस्पतिवार को एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा ने मौके का जायजा लिया। दोबारा से मुनादी करवाकर कब्जेदारों को इस कार्रवाई से अवगत करवाया।
परशुराम मंदिर स्थित रामताल के दक्षिण तथा पश्चिम किनारों पर लोगों ने अवैध रूप से कब्जे कर निर्माण कर लिए हैं। नापजोख में 23 लोगों के अवैध कब्जे पाए गए थे। इसके बाद प्रशासन ने इन कब्जेदारों की बेदखली के लिए निशान लगाकर उन सभी को नोटिस जारी किए। उनसे निर्माण स्वयं हटा लेने के लिए कहा था।
करीब एक माह से चल रही इस प्रक्रिया के दौरान एसडीएम सहित अन्य अधिकारी कई बार मौके पर जाकर जांच कर चुके हैं। परशुराम मंदिर के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई 19 करोड़ रुपये की धनराशि से स्थल का सुंदरीकरण कराने के अलावा बारहपत्थर रोड से मंदिर तक चौड़ा रास्ता व पार्किंग आदि बनाया जाना प्रस्तावित है। इन निर्माण कार्यों को पूरा कराने के लिए अतिक्रमण हटवाकर जगह उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
मुनादी में लोगों को बताया गया कि वे लोग अब भी अपना अतिक्रमण हटवा लें अन्यथा की स्थिति में शुक्रवार सुबह बलपूर्वक हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इस दौरान एसडीएम दुर्गेश यादव, सीओ अमित चौरसिया, प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राय मौजूद रहे।