फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Encroachment removers retreated on the protest of traders

व्घापारियों के विरोध पर पीछे हटे अतिक्रमण हटाने गए अधिकारी

Fri, 27 May 2022 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removers retreated on the protest of traders
तिलहर में बाजार निजाम गंज में हलवाई की दुकान के चबूतरे को तोड़ते कर्मचारी - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह व सहायक नगर आयुक्त अंगद गुप्ता के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को अधिकारी व प्रवर्तन दल तारीन टिकली पहुंचा। नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई शुरू की गई। तभी उद्योग व्यापार प्रतिनधि मंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम, व्यापारी नेता पंकज गुप्ता व सलालुद्दीन आदि मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों ने कहा कि बिना पूर्व सूचना दिए अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी। इसके बाद अधिकारियों को वापस जाना पड़ा। वहीं मीरानपुर कटरा में भी अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन

तिलहर में व्यापारियों की अधिकारियों से नोकझोंक
तिलहर। दोपहर तीन बजे निजाम गंज में एक हलवाई की दुकान का चबूतरा तोड़ दिया गया। समीप एक अन्य अतिक्रमण न तोड़े जाने पर लोगों ने भेदभाव का आरोप लगाया। मुख्य बाजार से होते हुए अधिकारी सराफा बाजार पहुंचे। यहां पर भी कुछ व्यापारियों से ईओ सर्वेश कुशवाहा की नोकझोंक हुई। निजाम गंज में नाले के बाहर बनी दुकानों को लेकर संबंधित व्यापारी से विवाद हो गया। बाद में ईओ ने सड़क पर बनी दुकानदारों के नाम कार्रवाई को लेकर अंकित कर लिए। थाना पुलिस ने ईओ सर्वेश कुशवाहा की तहरीर के आधार पर बुधवार को राज लस्सी सेटर पर हुई व्यापारी से अभद्रता के मामले में लस्सी व्यापारी रफीक के दो पुत्रों फरीद और मुन्ना के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। संवाद
विज्ञापन

खुटार में दुकानदारों ने खुद ही हटाया अतिक्रमण
खुटार। बुधवार को अवैध कब्जेदारों के यहां लाल निशान लगाए जाने के बाद दुकानदारों ने रात से ही अक्रिमण हटाना शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार को भी अतिक्रमण हटाने का काम जारी रहा। गौरतलब है कि मंगलवार को एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव और सीओ बीएस वीरकुमार के नेतृत्व में खुटार में पुवायां रोड पर अतिक्रमण हटाया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग से हटाए अवैध कब्जे
कलान। नगर पंचायत ईओ के नेतृत्व में बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग से अतिक्रमण हटाया गया। व्यापारियों को पहले ही अतिक्रमण खुद हटा लेने की चेतावनी दी गई थी। नगर पंचायत प्रभारी ईओ अंगद गुप्ता ने पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटवाया। व्यापारियों को एक दिन का समय दिया कि वे अपना अतिक्रमण खुद ही हटा लें। संवाद

अल्हागंज में 29 को चलेगा अभियान
अल्हागंज। अतिक्रमण हटाओ अभियान अब 29 मई को चलाया जाएगा। पहले अभियान 25 मई को चलाया जाना था लेकिन लोगों के अनुरोध पर तीन दिन का समय दिया गया है। अधिशासी अधिकारी दयाशंकर वर्मा ने कहा कि व्यापारी अपना अतिक्रमण खुद ही हटा लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed