{"_id":"614cd9208ebc3e090418e0ac","slug":"enchroachment-shahjahanpur-news-bly460642878","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली मोड़ चौराहे से हटेगा अतिक्रमण, दो दिन का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली मोड़ चौराहे से हटेगा अतिक्रमण, दो दिन का अल्टीमेटम
विज्ञापन
बरेली मोड़ चौराहे पर अतिक्रमण हटाने के लिए चेतावनी देते सिटी मजिस्ट्रेट। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ चौराहे से तिलहर की ओर जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अवैध रूप से दुकान स्थापित किए लोगों के कब्जे हटाए गए। प्रशासन ने सख्त लहजे में चेताया कि शेष दुकानदार स्वयं अतिक्रमण हटा लें अन्यथा की स्थिति में जेसीबी से हटवा दिया जाएगा।
बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार बरेली मोड़ चौराहे पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस बल के साथ बरेली मोड़ चौराहे से तिलहर की ओर जाने वाले मार्ग पर दुकानदारों से सख्त लहजे में कहा कि रोड पर अवैध रूप से दुकानें स्थापित करने से अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। लोगों का निकलना दूभर हो जाता है। अतिक्रमणकारी स्वयं अतिक्रमण हटा लें अन्यथा बलपूर्वक जेसीबी से हटवा दिया जाएगा।
सिटी मजिस्ट्रेट ने लोगों के अनुरोध पर दो दिन का समय दिया है। दो दिन बाद अतिक्रमण नहीं हटा तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अजीजगंज चौकी प्रभारी पवन पांडेय ने चौराहे से आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी बरेली मोड़ के द्वितीय मुख्य द्वार तक अतिक्रमणकारियों को चेतावनी पत्र भी जारी किए हैं। प्रशासन की चेतावनी के बाद कुछ लोगों ने खुद अतिक्रमण हटा लिए।
विज्ञापन
अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई है। यदि दो दिन के भीतर अतिक्रमणकारियों द्वारा स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो अभियान चलाकर हटवा दिया जाएगा।
राजेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट, शाहजहांपुर।
अतिक्रमण से निकलना मुश्किल, डीएम से कार्रवाई की मांग
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ चौराहे से तिलहर की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी बरेली मोड़ के प्रथम मुख्य द्वार पर अतिक्रमणकारियों के कब्जे के चलते कॉलोनीवासियों का निकलना दूभर हो गया है। एक वर्कशॉप के साथ ही अवैध कब्जा करने वालों का कब्जा हटाने के लिए सपा नगर विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष शब्लू मेंबर ने डीएम को पत्र भेजा है। संवाद