{"_id":"3f6fd91615b71771020cf02a759f90f4","slug":"enchanting-floats-out-on-janmashtami-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी पर निकाली मनमोहक झांकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी पर निकाली मनमोहक झांकियां
शाहजहांपुर।
Updated Thu, 03 Sep 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्माष्टमी के अवसर पर लीड कांवेंट स्कूल में श्रीकृष्ण और राधा की बच्चों ने सुंदर-सुंदर झांकियां निकालकर दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य और निदेशक मोहम्मद जमाल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद तराना जमाल ने भगवान श्रीकृष्ण जीवन और लीलाओं और उनके द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों के बार में छात्र-छात्राओं को विस्तार से बताया। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं ने नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें कक्षा के बच्चों ने ‘मैय्या यशोदा’ कक्षा दो के बच्चों ने ‘सपने में रात में आया मुरली वाला’ कक्षा केजी के बच्चों ने ‘वो किसना है’ गानों पर मनमोहन नृत्य प्रस्तुत किए। इसके साथ ही प्री-नर्सरी के बच्चों ने श्रीकृष्ण की वेशभूषा पहनकर विद्यालय को कृष्णमय कर दिया। कार्यक्रम में शिक्षिका तुलिका तिवारी, सृष्टि गुप्ता, जेहरा फातमा, प्रगति सिंह आदि का सहयोग रहा।