फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Employees' Protest at the Ordnance Factory

Shahjahanpur News: आयुध निर्माणी में कर्मचारियों का प्रदर्शन

Sat, 30 May 2026 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Employees' Protest at the Ordnance Factory
ओसीएफ गेट पर प्रदर्शन करते आयुध निर्माणी में प्रतिरक्षा कर्मचारी यूनियन के पदा​धिकारी। स्रोत:
शाहजहांपुर। आयुध निर्माणी में प्रतिरक्षा कर्मचारी यूनियन ने शुक्रवार को ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइज फेडरेशन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने एसआरओ-23 के तत्काल क्रियान्वयन और पदोन्नति आदेश जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने काला बैज लगाकर गेट नंबर एक और चार पर प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन के महामंत्री मो. रिजवान ने कर्मचारियों से कहा कि न्याय में देरी, न्याय से वंचित करना है। रिजवान ने बताया कि एसआरओ-23 लागू न होने और पदोन्नति आदेश लंबित रहने से कर्मचारियों का आर्थिक एवं सेवा हित प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट रहने का आह्वान किया। विरोध प्रदर्शन में यूनियन के अध्यक्ष नीरज दीक्षित, कार्यसमिति सदस्य राममोहन, मो. नसीम, मुकेश भारती, इमरान रजा, विमलदीप शर्मा, सुरेश सक्सेना आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed