फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Emphasis on innovation and implementation of teaching methods

Shahjahanpur News: नवाचार एवं शिक्षण विधियों को लागू करने पर दिया जोर

Sat, 06 Sep 2025 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on innovation and implementation of teaching methods
निगोही में प्र​शिक्षण के दौरान चार्ट के जरिये जानकारी देते प्र​शिक्षक। स्रोत: जागरूक पाठक
शाहजहांपुर। निगोही में आयोजित पांच दिवसीय फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी ( एफएलएन) व एनसीईआरटी आधारित नवीन पाठ्यपुस्तक प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का समापन हो गया। इसमें 104 शिक्षक-शिक्षामित्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में एनसीईआरटी आधारित नवीन पाठ्यपुस्तक वीणा, गणित मेला एवं संतूर पर विस्तृत चर्चा की गई। एआरपी ब्रजेश कुमार ने बताया कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को भाषा, गणित, अंग्रेजी शिक्षण को चरणबद्ध एवं रुचिपूर्ण तरीके से पढ़ाने के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बताया कि वीणा पुस्तक के निर्माण में विद्यार्थियों की रुचि का विशेष ध्यान रखा गया है। एआरपी खुशीराम व सुरेंद्र कुमार ने कक्षा एक से पांच तक भाषा व गणित शिक्षण के विषय में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ रमेश पंकज ने शिक्षकों से प्रशिक्षण में सिखाए नवाचार एवं शिक्षण विधियों को विद्यालय में लागू करने पर जोर दिया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण शिक्षण कार्य में बहुत उपयोगी होगा। कार्यक्रम में सुभाष चंद्र वर्मा, लाल मनिक चौधरी, आशीष बाजपेयी, मोहम्मद आजम खां, जीशान सिद्दीकी, हिमांशु सिंह, श्याम मोहन सक्सेना आदि मौजूद रहे।

--
शिक्षकों का स्वागत किया

सिंधौली। शिक्षकों का एफएलएन प्रशिक्षण शिविर समाप्त होने पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नवेंदु मिश्र व सभी एआरपी ने श्रवण दीक्षित को शिविर संचालन के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्थानांतरित होकर ब्लॉक क्षेत्र में आए नवागत शिक्षकों को सम्मानित किया गया। एआरपी अतुल शुक्ला, संदर्भदाता डॉ.रूपेंद्र जीत सिंह, मोहम्मद वली, आरफीन खां, उपेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed