{"_id":"6ab6ad2a6b85ad82890a3570","slug":"emphasis-on-further-improving-health-services-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-185729-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर
विज्ञापन
सिंधौली सीएचसी में फार्मासिस्ट दिवस पर केक काटते डिप्टी सीएमओ डॉ.आसिफ। संवाद
शाहजहांपुर। सिंधौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस धूमधाम से मनाया गया। सभी ने केक काटकर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।
मुख्य अतिथि जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मोहम्मद आसिफ ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने वर्ष 2026 की थीम ‘स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना’ पर भी प्रकाश डाला।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. जफर सैफी ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य विभाग और मरीजों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। कार्यक्रम का संचालन फार्मासिस्ट संदेश गुप्ता और मोहम्मद अली ने किया। प्रशिक्षु फार्मासिस्ट यासमीन, मून शुक्ला, शेखर, आकाश, सोमेश, नफीस, आदिल, अभिषेक, सोनेन्द्र, गौरव, आयुष, अंशुल, जोगेंद्र और जितेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद