{"_id":"72558685c19a83f821cf526628e47c5e","slug":"emergency-cuts-and-fault-the-increased-power-crisis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपात कटौती और फाल्ट से बढ़ा बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपात कटौती और फाल्ट से बढ़ा बिजली संकट
शाहजहांपुर
Updated Thu, 21 May 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को आधी रात के बाद तीन घंटे तक बिजली की आपात कटौती लागू रहने और बाद में अब्दुल्लागंज की 11 केवी लाइन के तार टूटने से शहर के विभिन्न इलाकों में घंटों बिजली संकट बना रहा। सबसे ज्यादा परेशान शहर में साउथ सेक्टर के लोग हुए। लाइन फाल्ट के कारण उन्हें करीब छह घंटे तक बिजली के लिए तरसना पड़ गया।
पिछले सप्ताह तक नौ घंटे की नियमित कटौती के अलावा रात 12 बजे से दो-तीन घंटे की आपात कटौती होती रही। आधी रात में होने वाली इमर्जेंसी रोस्टरिंग का शहर कांगे्रस सेवादल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा और कई व्यापार संगठनों द्वारा कड़ा विरोध किए जाने पर दो दिन आपात कटौती नहीं हुई, लेकिन अब आधी रात के बाद होने वाली बिजली कटौती भीषण गर्मी में लोगों को बेहाल करने लगी है।
बुधवार को यही हुआ। पॉवर कारपोरेशन के सिस्टम कंट्रोल के निर्देश पर रात करीब दो बजे शहर के सारे फीडर बंद करके तीन घंटे की आपात कटौती लागू कर दी गई। इससे लोगों की नींद में खलल पड़ गया और उन्हें बिस्तर छोड़कर छतों पर जाना पड़ा। सुबह पांच बजे तक कटौती लागू रहने के बाद सप्लाई शुरू हुई, लेकिन इसी दौरान अब्दुल्लागंज के पास 11 केवी लाइन का तार टूट गया।
विज्ञापन
लाइन फाल्ट ठीक करने में करीब दो घंटे लग गए। इस कारण अब्दुल्लागंज, जियाखेल, चारखंभा, मतानी, जियाखेल, ककरा कलां, मदराखेल, आनंदपुरम, आजादपुरम, ककरा खुर्द, विवेक विहार, मामुड़ी, ईदगाह रोड, हद्दफ, सिंजई, सुभाषनगर, प्रोफेसर कालोनी, आवास विकास कालोनी के पश्चिमी हिस्से, पीली मस्जिद आदि इलाकों में करीब छह घंटे तक बिजली गुल रही।