फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electricity was cut off for 6 hours due to cable being pulled from above the highway

Shahjahanpur News: हाईवे के ऊपर से केबल खींचने के कारण 6 घंटे बंद रही बिजली

Wed, 17 Sep 2025 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Electricity was cut off for 6 hours due to cable being pulled from above the highway
निगोही। लिपुलेख-भिंड हाईवे के ऊपर से हाईटेंशन लाइन का केबल खींचने का काम मंगलवार को शाम पांच बजे तक पूरा हो सका। हालांकि, इस दौरान करीब छह घंटे तक विद्युत उपकेंद्र के सभी फीडर बंद रहने से नगर के मोहल्लों समेत तमाम गांवों की बत्ती 6 घंटे गुल रही।
विज्ञापन

अवर अभियंता बृजेश सिंह ने सोमवार को इस कार्य के लिए दिन में 11 बजे से चार घंटे तक सभी फीडर बंद रखे जाने की सूचना दी थी। जेई के अनुसार इस काम में दो घंटे ज्यादा लगने से शाम पांच बजे के बाद सभी फीडर चालू हो सके। उन्होंने इस कार्य के दौरान उपभोक्ताओं को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया।
विज्ञापन

वहीं पेड़ गिरने से सोमवार को क्षतिग्रस्त हुई जिंदपुरा फीडर की लाइन करीब 17 घंटे बाद मंगलवार को सुबह नौ बजे मरम्मत के बाद चालू हो सकी। इस दौरान फीडर से जुड़े करीब दस गांवों में बिजली संकट से ग्रामीण खासे परेशान रहे। पिपरिया उदयभान गांव के पास हाईवे की निर्माण कंपनी के ठेकेदार ने विद्युत निगम से अनुमति लिए बगैर पेड़ कटवाया था। लाइन क्षतिग्रस्त होने से निगम को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। विद्युत उपकेंद्र के प्रभारी अवर अभियंता बृजेश सिंह ने थाने में ठेकेदार के खिलाफ तहरीर भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ट्रांसफॉर्मर से तेल रिसाव होने पर बिजली रही बंद

शाहजहांपुर। रोजा क्षेत्र के जानकीनगर मार्ग पर लगे ट्रांसफॉर्मर से तेल टपकने की वजह से चार घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही। बिजली नहीं आने से लोग परेशान रहे।


दोपहर 12 बजे तेल टपकने की सूचना पर हथौड़ा उपकेंद्र के जेई अंकित तिवारी ने स्टाफ को मरम्मत के लिए भेजा। कर्मियों ने बमुश्किल ट्रांसफॉर्मर को सही किया। इसके चलते करीब ढाई सौ घरों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। जेई ने बताया कि समय रहते कार्य पूरा कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed