फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electricity supply to many villages remained disrupted for six hours due to burning of jumper.

Shahjahanpur News: जंपर जलने से छह घंटे ठप रही कई गांवों की बिजली आपूर्ति

Sat, 07 Sep 2024 04:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 07 Sep 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to many villages remained disrupted for six hours due to burning of jumper.
रोजा। विद्युत निगम के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण शुक्रवार को दोपहर बारिश के दौरान हाईटेंशन लाइन का जला जंपर बदलने में छह घंटे लग गए। इस कारण क्षेत्र के गांव रौसर कोठी, चौढेरा, परमाली और दनियापुर में दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। आमतौर पर किसी लाइन का जंपर जलने पर उसे आधा अथवा एक घंटे में बदल दिया जाता है, लेकिन बारिश से भीगी लाइनों पर काम करने से कर्मचारी कतराते रहे। ग्रामीणों के अनुसार सिर्फ एक ही जंपर बांधना था, लेकिन निगम के कर्मचारी दिन भर टालमटोल करने के बाद शाम छह बजे लाइन ठीक करने पहुंचे। इस दौरान विद्युत निगम के संबंधित कर्मचारियों तक के मोबाइल बंद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed