{"_id":"6793e6d8d93e7fb6f80e83c9","slug":"electricity-supply-to-500-houses-remained-suspended-for-six-hours-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-136329-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: छह घंटे तक बंद रही 500 घरों में बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: छह घंटे तक बंद रही 500 घरों में बिजली आपूर्ति
Sat, 25 Jan 2025 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में लकड़ी मंडी में बंच लाइन को डालते कर्मचारी। संवाद
शाहजहांपुर। लड़की मंडी में नई लाइन डालने की वजह से छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस अवधि में करीब पांच सौ उपभोक्ता परेशान रहे। शनिवार को निगोही उपकेंद्र पर दस एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर को रखने के लिए चबूतरे का निर्माण होगा। साथ ही 11 केवी वीसीबी लगाने का काम होगा। इस वजह से यहां सुबह दस से चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
पूर्वाह्न 11 बजे बहादुरगंज उपकेंद्र के नजदीक बहादुरपुरा में लकड़ी मंडी में पुरानी बंच लाइन को बदला गया। इसके लिए एक ट्रांसफॉर्मर को बंद किया गया था। कार्यदायी संस्था ने अपने कर्मचारियों को लगाकर जर्जर लाइन को हटाकर नई बंच लाइन डलवाई। शाम पांच बजे कार्य पूर्ण होने से बिजली की आपूर्ति बहाल की जा सकी।
अवर अभियंता देवराज सिंह ने बताया कि शनिवार को मरम्मत कार्य के चलते निगोही टाउन, एसपीएन फीडर, जिंदपुरा ग्रामीण और कृषि, तालगांव, वर्ल्ड बैंक फीडर, ढकिया तिवारी, गांगेपारा फीडर की आपूर्ति बाधित रहेगी।