फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electricity

चार दिन से ठप बिजली आपूर्ति शुरू होने पर नगरवासियों ने ली राहत की सांस

Mon, 11 May 2020 10:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
Electricity
तिलहर। नगर के मोहल्ला हिंदू पट्टी क्षेत्र के पांच मोहल्लों की चार दिन से ठप बिजली आपूर्ति सोमवार को शाम बमुश्किल शुरू हो सकी। बिजली आपूर्ति शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

विद्युत जेई ने बताया कि दो ट्रांसफार्मर शाहजहांपुर से मंगाए थे, लेकिन दोनों खराब निकल गए। जोड़-तोड़ करके बिजली आपूर्ति शुरू की गई है। तीसरा ट्रांसफार्मर मंगाया गया है, जिसे लगाकर विधिवत आपूर्ति शुरू की जाएगी। बता दें कि शुक्रवार को मोहल्ला हिंदू पट्टी क्षेत्र में 630 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर अचानक खराब होने के कारण क्षेत्र के पांच मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। इससे गुस्साए लोगों ने शनिवार रात विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा कर नगर की बिजली आपूर्ति ठप कर दी थी। सोमवार को चौथे दिन भी विद्युत आपूर्ति ठप होने को लेकर उपभोक्ता फिर विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। अधिकारियों के फोन न मिलने पर उपभोक्ताओं ने गहरी नाराजगी जताई। दोपहर बाद जेई धर्मेंद्र सिंह शाहजहांपुर वर्कशॉप के जेई के साथ पहुंचे। उन्होंने दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह जोड़-तोड़ करके शाम चार बजे खराब ट्रांसफार्मर से ही बिजली आपूर्ति शुरू की। जेई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि एक अन्य विद्युत ट्रांसफार्मर मंगाया गया है, उसे यहां पर लगाकर बिजली का विधिवत संचालन किया जाएगा। किसी उपभोक्ता को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन

पोल टूटने से बिजली व्यवस्था चौपट
खुदागंज। रविवार को आई तेज आंधी से बिजली के पोल और तार टूटने से विद्युत व्यवस्था चौपट हो गई है लेकिन बिजली विभाग अभी तक फॉल्ट नहीं ढूंढ सका है। व्यापार मंडल ने 48 घंटे में विद्युत व्यवस्था शुरू न होने पर आंदोलन की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष कृपाशंकर रस्तोगी ने कहा कि बिजली व्यवस्था सुचारु करने में विभागीय अधिकारी और कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं। वहीं, उपखंड अधिकारी बीएल मौर्या ने बताया कि लाइन ठीक करने का काम जारी है। जल्द ही विद्युत सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed