फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electricity remained closed for four hours due to replacement of bunch line in Anandapuram and Housing Development

Shahjahanpur News: आनंदपुरम और आवास विकास में बंच लाइन बदलने को चार घंटे बंद रही बिजली

Wed, 21 Feb 2024 02:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 21 Feb 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Electricity remained closed for four hours due to replacement of bunch line in Anandapuram and Housing Development
शाहजहांपुर। शहर में आनंदपुरम और आवास विकास कॉलोनी क्षेत्र में बंच लाइन को बदलने के कारण चार घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, कार्य के दौरान पूरा फीडर बंद नहीं किया गया।
विज्ञापन

ककरा उपकेंद्र में मंगलवार को मरम्मत का कार्य कराने के लिए सुबह दस बजे शट डाउन लाइन किया। इसके चलते आनंदपुरम कॉलोनी व आवास विकास कॉलोनी में बंच लाइन बदलने का काम किया। पुराने ताराें को हटाकर नई बंच लाइन डाली गई। इस बीच बिजली नहीं आने से आसपास के उपभोक्ताओं को काफी दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। अवर अभियंता सत्यपाल ने बताया कि जिस क्षेत्र में कार्य कराया है। वहीं पर आपूर्ति बाधित रही है।
विज्ञापन

--------
रोजा व जमौर ग्रामीण की आज बंद रहेगी सप्लाई
-रोजा उपकेंद्र पर 11 केवीए की बीसीबी की सीटी बदलने का काम बुधवार को किया जाएगा। जेई अजय यादव ने बताया कि सुबह साढ़े आठ से दोपहर 12 बजे तक कार्य कराया जाएगा। इस अवधि में पूरे उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। दूसरी ओर जमौर का ग्रामीण एरिये में सुबह दस से शाम पांच बजे तक शट डाउन रहेगा। जेई आदर्श कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान जमौर का औद्योगिक एरिया प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
एक्सईएन ने कार्यदायी संस्था को नोटिस दिया

-बहादुरगंज विद्युत उपकेंद्र पर मंगलवार को एक्सईएन ने बिजली निगम के अधिकारियों के साथ आरडीडीएस योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इसमें पोल लगाने व केबल बदलने के कार्य धीमी गति से होने पर अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। उन्होंने कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए हैं।

----------
करंट से तीन जानवरों की मौत
निगोही। क्षेत्र के खेरासंडा गांव में 11 केवी लाइन की तार टूटने से तीन जानवरों की मौत हो गई। पीड़ित गंगाराम ने बताया कि तार जर्जर होने के कारण उनके जानवरों के ऊपर टूटकर गिर गए थे। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने मौका-मुआयना किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed