फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   electricity problem

उपकेंद्र के पैनल में खराबी से कई इलाकों की बिजली गुल

Wed, 12 Aug 2020 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
electricity problem
शाहजहांपुर। मंगलवार को दोपहर में बारिश महानगर के पॉवर नेटवर्क पर भारी पड़ी। बहादुरगंज स्थित बिजली उपकेंद्र की 33 केवी मेन लाइन के पैनल बॉक्स में पानी चले जाने से हुए शार्ट सर्किट के कारण सभी फीडरों की सप्लाई ठप हो गई। इससे कई इलाकों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे तक बहादुरगंज सब स्टेशन का इनकमिंग फीडर सही तरीक़े से काम करता रहा लेकिन जैसे ही बारिश शुरू हुई इनकमिंग लाइन से करंट मिलना बंद हो गया। बाद में पता चला कि पैनल में पानी चले जाने से पॉवर सिस्टम ऑटोमेटिक तरीके से तहत बंद हो गया। इस खराबी के कारण बहादुरगंज, मशीनरी मार्केट, बिजलीपुरा, बहादुरपुरा, विकास भवन आदि फीडरों से जुड़े जेल रोड, कटियाटोला, खिरनीबाग, चमकनी अंटा, लकड़ी मंडी, ताजूखेल, घंटाघर और खलील शर्की इलाकों की बिजली गुल हो गई। यही नहीं टेलीफोन एक्सचेंज के स्वीच रूम में कामकाज भी प्रभावित हो गया। ढाई घंटे बाद अपराह्न करीब तीन बजे पैनल के साथ दूसरी ट्रॉली लगाकर बिजली सप्लाई सामान्य की जा सकी। इधर, बहादुरगंज उपकेंद्र के प्रभारी अवर अभियंता मनीष कुमार के अनुसार पैनल में कोई खराबी नहीं आई बल्कि ट्रॉली बदलने के लिए कुछ देर के लिए लाइनें बंद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed