फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electricity crisis increased due to installation of smart meters on transformers

Shahjahanpur News: ट्रांसफार्मरों पर स्मार्ट मीटर लगने से बढ़ा बिजली संकट

Wed, 25 Sep 2024 03:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 25 Sep 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Electricity crisis increased due to installation of smart meters on transformers
जलालाबाद। बारिश के बाद पिछले तीन दिन से निकल रही तेज धूप से उमस भरी गर्मी हो रही है। इस बीच विद्युत निगम ट्रांसफार्मरों पर स्मार्ट मीटर लगा रहा है। ऐसे में सुबह से शाम तक कई-कई घंटों तक बिजली की कटाैती की जा रही है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर ढाई बजे शुरू होने वाली रुटीन कटौती से पहले बमुश्किल दो घंटे बिजली मिली। ब्रह्मनान, वर्कजई, खेड़ा और कानूनगो आदि मोहल्लों में लोग शाम के समय कम वोल्टेज आने की समस्या से परेशान रहे। ऐसे में बिजली आने पर भी उसका लाभ लोगों काे नहीं मिला। एसडीओ पीसी सागर ने बताया कि बिजली कटौती की अवधि नहीं बढ़ी, बल्कि ट्रांसफार्मरों पर स्मार्ट मीटर लगाने का काम कराने के लिए संबंधित क्षेत्र की लाइन बंद की जा रही हैं।
विज्ञापन


---

घरों में जल्द लगाए जाएंगे स्मार्ट मीटर

ट्रांसफार्मरों के साथ घरों में भी स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी कर ली गई है। एसडीओ के अनुसार, पहले चरण में ये मीटर ट्रांसफार्मरों व सरकारी कार्यालयों में लगाए जाएंगे। बाद में इन्हें उपभोक्ताओं के घरों में लगाने का काम शुरू होगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को बरेली रोड फीडर से जुड़े बरेली रोड व खंडहर रोड पर स्मार्ट मीटर लगाने का काम जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed