{"_id":"679bd18aa642dafafc03e52a","slug":"electricity-corporation-workers-absent-from-ward-chaupal-answers-sought-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-136652-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: वार्ड चौपाल से विद्युत निगम के कर्मी अनुपस्थित, मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: वार्ड चौपाल से विद्युत निगम के कर्मी अनुपस्थित, मांगा जवाब
Fri, 31 Jan 2025 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
बृज विहार स्थित मंदिर परिसर में आयोजित वार्ड चौपाल में महापौर अर्चना वर्मा को समस्या से अवगत कर
शाहजहांपुर। बृज विहार (वार्ड संख्या आठ) स्थित मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को महापौर आपके द्वार : वार्ड चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें विद्युत निगम के कर्मचारी अनुपस्थित रहे। महापौर अर्चना वर्मा ने जवाब मांगा। इस संबंध में डीएम को पत्र लिखने के निर्देश दिए।
क्षेत्र निवासी धीरेंद्र पाठक ने बताया कि डीसीबी के पूर्व चेयरमैन प्रदीप पांडेय के आवास के आगे उत्तर की ओर रोड पर बिजली के खंभे लगाए गए हैं, लेकिन उन पर लगीं लाइट्स खराब हैं। इस वजह से प्रकाश व्यवस्था चरमराई हुई है।
महापौर ने सहायक अभियंता (प्रकाश) नरेश को खराब स्ट्रीट लाइट को उतारकर नई लगवाने के लिए कहा। काॅलोनीवासी भारत ने कॉलोनी में रेलवे लाइन पार बने मकानों की ओर जाने के लिए सड़क व नाली की समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन
अरुण भदौरिया ने एसएसवी कोचिंग के पास सड़क पर वाहन खड़े करने के कारण हादसे होने का अंदेशा बना रहने, उदयवीर सिंह ने रेलवे लाइन से डॉ. वसीम अस्पताल के बीच में बने ब्लॉक में पानी भरे होने के कारण कॉलोनी में जलभराव होने की समस्या से अवगत कराया।
अनुराग सिंह ने सीवर लाइन डालने के बाद प्रताप जनरल स्टोर के पास, ट्यूबवेल नंबर-12 के निकट व चमकनी करबला में घरों तक कनेक्शन नहीं दिए जाने की शिकायत दर्ज कराई। सभी की समस्याओं को सुनकर महापौर ने संंबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
नगर निगम के एनिमेटर शिजा ने वार्डवासियों को सूखा एवं गीला कूड़ा आधारित खाद बनाने की प्रक्रिया को समझाया। इस मौके पर वार्ड पार्षद रामबरन सिंह चंदेल, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, महाप्रबंधक (जल) सौरभ श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता (निर्माण) आशीष त्रिवेदी, सहायक अभियंता (प्रकाश) नरेश व अनवार आदि मौजूद रहे।