फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electricity Corporation: Surcharge of Rs 78 crore outstanding on 1.88 lakh consumers

विद्युत निगम : 1.88 लाख उपभोक्ताओं पर 78 करोड़ रुपये का सरचार्ज बकाया

Fri, 14 Nov 2025 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation: Surcharge of Rs 78 crore outstanding on 1.88 lakh consumers
शाहजहांपुर। बिजली का बिल लंबे समय से नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं को ऊर्जा मंत्री ने बड़ी राहत दी है। निगम ने बिल अदा करने पर पूरा सरचार्ज माफ करने की घोषणा की है। इसके बाद जिले के लाभ प्राप्त करने वालों की सूची तैयार की गई है। अफसरों के मुताबिक एक लाख 88 हजार 978 उपभोक्ताओं पर 78 करोड़ रुपये का सरचार्ज बकाया है।
विज्ञापन




जिले में चार लाख 63 हजार 240 उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति दी जाती है। निगम के काफी प्रयास करने के बावजूद शत-प्रतिशत राजस्व की वसूली नहीं हो पाती। ऐसे लोगों को राहत देने के लिए ऊर्जा मंत्री ने बकाया बिल का भुगतान करने पर पहली बार अधिभार पूरी तरह से माफ करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

एकमुश्त भुगतान में बिल के मूलधन में अधिकतम 25 फीसदी तक छूट मिलेगी, साथ ही मूल बिल में कम छूट के साथ किश्तों में भुगतान की सुविधा भी जाएगी। ऊर्जा मंत्री की घोषणा के बाद जिला स्तर पर सरचार्ज का लाभ लेने वालों की सूची तैयार कर ली गई है। निगम ने एक लाख 88 हजार 978 लोगों की सूची तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, अभी निर्देश प्राप्त नहीं हुआ। जिले में बकायेदारों को अलग-अलग सूची में रखा गया है। एक लाख 70 हजार 310 ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने कभी बिल जमा नहीं किया है। ऐसे लोगों पर 124 करोड़ रुपये का बकाया है।




--
49810 उपभोक्ताओं के घरों में लगा स्मार्ट मीटर





जिले में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तेज गति से चल रहा है। अब तक 49810 उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं, साथ ही उनकी फीडिंग भी कराई जा रही है। निगम के अफसर के अनुसार, विद्युत वितरण खंड प्रथम में 7020, द्वितीय में 30112, जलालाबाद में 3154, पुवायां में 6926 और तिलहर में 2598 उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। 221 स्मार्ट मीटर ठेकेदार के पास लंबित हैं। मीटर लगने के बाद एई मीटर अभिषेक पांडेय व उनकी टीम फीडिंग का कार्य भी करा रही हैं।
--
सरचार्ज माफ करने की घोषणा की जानकारी मिली है, लेकिन अभी कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। शासन के निर्देशों के तहत ही कार्य किया जाएगा।



- जागेश कुमार, एसई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed