{"_id":"5f1486c18ebc3e63a25dd44b","slug":"electrical-department-engineer-dies-due-to-collision-of-container-on-national-highway-shahjahanpur-news-bly4133267125","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर कंटेनर की टक्कर से बिजली विभाग के इंजीनियर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे पर कंटेनर की टक्कर से बिजली विभाग के इंजीनियर की मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हादसे बढ़ते जा रहे हैं। रविवार दोपहर बेकाबू गति से दौड़ते कंटेनर ने बिजली विभाग के परिजयोजना इंजीनियर की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह कंटेनर के पहिया में फंसने से दूर तक घिसटते चले गए, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़कर भाग गया।
हादसा रविवार दोपहर करीब दो बजे हुआ। जनपद संत रविदास नगर (भदोही) के थाना ज्ञानपुर क्षेत्र के गांव मवैया हरदेव पट्टी निवासी आदर्श कुमार श्रीवास्तव (30) बिजली विभाग की पंडित दीनदयाल उपाध्याय परियोजना में बतौर जूनियर इंजीनियर कार्यरत थे। वह चौक कोतवाली इलाके में कांट रोड स्थित साउथ सिटी कॉलोनी में किराए पर रहते थे। उनकी तैनाती बंडा में चल रही थी। रविवार को दोपहर वह बाइक पर बंडा जाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बरेली मोड़ चौराहा पार करते समय उनकी बाइक में कंटेनर ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बरेली की ओर से आए कंटेनर की रफ्तार तेज थी। चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन रोड गीला होने की बजे से कंटेनर रुक नहीं पाया। टक्कर लगने के बाद आदर्श बाइक सहित कंटेनर के पहिया में फंस गए, जिसकी वजह से करीब 100 मीटर दूर तक घिसटते चले गए। हादसा होते देखा आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मगर चालक ने रुकने के बजाय कंटेनर की स्पीड बढ़ा दी। लोगों के पीछा करने पर चालक कंटेनर छोड़कर भाग गया। मगर तब तक आदर्श बुरी तरह घायल हो चुके थे।
सूचना मिलने पर अजीजगंज चौकी प्रभारी शीशपाल सिंह मौके पर जा पहुंचे और आदर्श को फौरन राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे की सूचना परिवार वालों को दे दी गई है। पुलिस के मुताबिक आदर्श हेलमेट लगाए थे। मगर घिसटने की वजह से उनके सीने और सिर में गंभीर चोटें आ गईं।