फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electric wire broke, fire broke out in Narai

बिजली का तार टूटकर गिरने से नरई में लगी, फसल बची

Thu, 21 Apr 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Electric wire broke, fire broke out in Narai
जैतीपुर क्षेत्र के बझेड़ा भगवानपुर बुधवार को बिजली के तार टूटने से गेंहू के खेत में लगी आग । संवा - फोटो : SHAHJAHANPUR
जैतीपुर। बझेड़ा भगवानपुर गांव में बुधवार को बिजली का तार टूटकर गिरने से आग लग गई। कई किसानों की पशुओं को भूसा बनाने के लिए पड़ी सैकड़ों बीघा नरई जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों के प्रयास से आग बुझाई गई, जिससे गेहूं की खड़ी फसल आग से बच गई। हार्वेस्टर से कटिंग करके भूसा बनाने के लिए छोड़ी गई सैकड़ों बीघा गेहूं की पराली जलकर राख होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

बुधवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे बझेड़ा भगवानपुर के किसान के खेत में तार टूटकर गिरा और आग की लपटें उठने लगीं। हवा के साथ आग तेजी से फैल गई। आग से हृदेश मिश्रा, मुकेश मिश्रा, राजवीर, सुनील, चंद्रसेन मिश्रा, रामखिलौना, केसर सिंह आदि लोगों की पराली जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

आसपास के खेतों में गेहूं की कटाई कर रहे किसानों के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर एक घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसानों के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed