{"_id":"6079e4028ebc3ee65001d8bc","slug":"election-shahjahanpur-news-bly4441466171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव : आज से होंगे नामांकन, डीएम-एसपी ने किया तैयारियों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव : आज से होंगे नामांकन, डीएम-एसपी ने किया तैयारियों का निरीक्षण
विज्ञापन
शाहजहांपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत सभी पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार से शुरू होगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। नामांकन कक्ष में भीड़ के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इसके लिए जिला पंचायत कार्यालय परिसर और सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर बेरिकेडिंग की गई है। नामांकन के दौरान प्रत्याशी और उनके प्रस्तावकों को कोविड नियमों का पालन करना होगा।
जिले में 1069 ग्राम पंचायतों, उनके 12000 से अधिक वार्डों, क्षेत्र पंचायत के 1169 वार्डों और जिला पंचायत के 47 वार्डों में चुनाव होना है, जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया दो दिन चलेगी। जिला पंचायत के वार्डों से नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों के लिए कलक्ट्रेट परिसर स्थित चकबंदी अधिकारी के न्यायालय कक्ष को दो भागों में बांटा गया है। एक नामांकन पटल पर वार्ड संख्या एक से 24 तक के नामांकन पत्र जमा होंगे। पटल संख्या एक के एआरओ वेद प्रकाश नियुक्त किए गए हैं। जबकि दूसरे नामांकन पटल के एआरओ मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा नामित किए गए हैं, जो वार्ड संख्या 25 से 47 तक के नामांकन पत्र प्राप्त करेंगे। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक प्रभावी रहने वाली नामांकन प्रक्रिया कर दौरान जिला पंचायत का मुख्य गेट रखा जाएगा। नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों और उनके प्रस्तावकों को प्रवेश देने के लिए कलक्ट्रेट परिसर स्थित निर्वाचन कार्यालय के पास वाले गेट को खोला जाएगा। वहां से प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक दाखिल होकर नामांकन कक्ष तक जाएंगे। इससे पूर्व कोविड हेल्पडेक्स पर प्रत्याशी और उनके साथ आने वाले प्रस्तावकों की जांच की जाएगी।
शुक्रवार को डीएम ने ददरौल ब्लॉक परिसर में बनाए गए नामांकन के सभी सात पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्याशियों के साथ किसी तरह की भीड़ न आने और प्रचार सभा आदि ना करने देने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों के बीच दूरी बनाए रखने के लिए मास्क लगाना अनिवार्य करने, हाथ धोने के लिए सैनिटाइजर आदि जरूरी व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए। कांट में भी नामांकन पटलो का निरीक्षण कर डीएम ने अनावश्यक भीड़ को कार्यालय के बाहर मुख्य द्वार के पास रोकने को जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
नामांकन की तैयारियों को दिया अंतिम रूप दिया
तिलहर। शुक्रवार को खंड विकास कार्यालय पर प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन होंगे। शुक्रवार को खंड विकास कार्यालय पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया यगा। निर्वाचन अधिकारी महेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि यहां तिलहर विकास खंड की 70 ग्राम पंचायतों के 71 प्रधान पद और 71 क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा 841 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र भरे जाएंगे। यहां सात काउंटर बनाए गए हैं। सभी काउंटरों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। ब्लॉक गेट से अंदर नामांकन पत्र भरने वाले प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक ही अंदर प्रवेश कर सकेंगे। बताया कि पर्चा भरने वाले को मास्क लगाना और सामाजिक दूरी बनाए रखना नितांत आवश्यक है। कोविड-19 गाइडलाइन का पालन न करने वाले को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि 19 और 20 अप्रैल को जमा किए गए पत्रों की स्कूटनिंग का कार्य होगा। 21 अप्रैल को सुबह 8 से शाम 3 बजे तक नाम वापसी होगी उसके बाद इसी दिन चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 29 अप्रैल को सभी पदों के लिए मतदान संपन्न होगा।