फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   election convessing on high

सर्दी कम हुई, लेकिन बढ़ने लगी लगी चुनावी तपिश

Wed, 09 Feb 2022 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 02:35 AM IST
विज्ञापन
election convessing on high
पुवायां (शाहजहांपुर)। मिनी पंजाब के नाम से मशहूर पुवायां विधानसभा क्षेत्र में अब चुनावी तपिश महसूस होने लगी है। दो दिन तक हुई बारिश के बाद सोमवार और मंगलवार को धूप निकलने से सर्दी कर कहर कुछ कम हुआ है। लेकिन चुनावी तपिश बढ़ने लगी है। अब तक चुप बैठकर आंकलन में जुटा वोटर धीरे-धीरे खुलता नजर आ रहा है। उम्मीदवार की शख्सियत, क्षेत्र की तरक्की के साथ गुंडागर्दी कम होने, छुट्टा पशुओं से समस्या जैसे मुद्दे इस चुनाव में कहीं-कहीं भारी पड़ते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

कुल तीन लाख 86 हजार मतदाताओं वाली इस विधानसभा में अब चुनावी रंग चरम पर है। वोटरों में जाग रहे उत्साह से अब चुनावी समीकरणों पर चर्चाएं होने लगी हैं और उम्मीदवार भी चुनावी चुनौतियों से निपटने को तरकीबे लगाए हुए हैं। धुरंधरों के बीच तैयार हुए मुकाबले के आधार के अनुरूप मतदाताओं को अपने पाले में खींचा जा रहा है। प्रत्याशी तरह-तरह के शगूफों के साथ शब्द बाणों के जरिए प्रतिद्वंदी पर हमलावर हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में प्रभावी मुद्दों के अनुरूप पार्टी प्रत्याशी को तौलकर टेंपो हाई हो रहे हैं।
विज्ञापन

इन सबके बावजूद यह कह पाना मुश्किल है कि वोटर किस पार्टी को ज्यादा अहमियत दे रहा है। लहर नाम की चीज स्थानीय मुद्दों में उलझी हुई है। जातीय समीकरण जरूर हावी है, परंतु किसी भी स्तर पर इनको निर्णायक मानना अभी जल्दबाजी लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सबके बीच दूसरा पक्ष यह है कि इस बार बड़ी तादाद में मतदाता उम्मीदवार की शख्सियत को तबज्जो दे रहे हैं, तो युवा मतदाताओं का बड़ा तबका क्षेत्र के विकास के मुद्दे पर बात करता दिखायी दे रहा है। प्रमुख राजनैतिक दलों के वोट बैंक माने जाने वाले लोग विभिन्न मुद्दों पर बंटे नजर आ रहे हैं। गली मोहल्लों के अलावा देहात क्षेत्रों में होने वाली चुनावी चर्चाओं से साफ जाहिर हो रहा है कि इस मर्तबा वोटर ढर्रे पर वोट देने की आदत से बाहर निकल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed