{"_id":"61ba4317a5269758d044d3bf","slug":"election-central-bar-association-shahjahanpur-news-bly4693686197","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम वापसी के बाद अध्यक्ष समेत 22 पदों पर 39 प्रत्याशियों के बीच होगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम वापसी के बाद अध्यक्ष समेत 22 पदों पर 39 प्रत्याशियों के बीच होगा चुनाव
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की जांच के बाद बुधवार को नाम वापसी का दिन रहा। सात आवेदकों के नाम वापसी करने पर 22 पदों के लिए 39 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं। इनके बीच अलग-अलग पद के लिए 23 दिसंबर को चुनाव कराया जाएगा। देर शाम तक चुनाव परिणामों की घोषणा भी कर दी जाएगी।
बुधवार को कचहरी स्थित राजीव सभागार में चुनाव अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा व सहायक चुनाव अधिकारियों की देखरेख में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरा की। दोपहर तीन बजे तक कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के छह और वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद का एक आवेदक अपना नामांकन पत्र वापसी के लिए पहुंचा। अब अध्यक्ष पद के लिए अजीजुल रहमान, कृष्ण कुमार, मुरारी लाल राजपूूत और संजीव कुमार अग्निहोत्री के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हरेंद्र कुमार राजवंशी, नीति सक्सेना व रामेंद्र कुमार मिश्रा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला तय है।
उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए दीपक कुमार, मलिखान, नदीम अहमद अपनी किस्मत आजमाएंगे। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद जुबैर एव शुभम गुप्ता के बीच टक्कर रहेगी। महासचिव पद के लिए अजय सिंह यादव, अवधेश सिंह तोमर, राकेश मिश्रा के बीच त्रिकोणीय चुनाव होगा। संयुक्त मंत्री के तीन पदों पर अमित कुमार कनौजिया, ब्रजपाल, गजेंद्र बहादुर श्रीवास्तव, ज्ञानदेव दीक्षित, मीता गुप्ता, राजीव कुमार शुक्ला आमने-सामने रहेंगे। कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार शुक्ला, कमलेश्वर सिंह व सतीश चंद्र गुप्ता को संघर्ष करना होगा।
विज्ञापन
वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह सदस्य पद के लिए संजीव कुमार शुक्ला ने नाम वापस लिया है। अब अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, आशीष कुमार जौहरी, चंद्रपाल सिंह, चंद्रप्रकाश, शिशुपाल सिंह, संजय सक्सेना, शफीकुद्दीन के बीच चुनाव होगा। कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह सदस्य पदों के लिए अमित कुमार भटनागर, अमोल कुमार मिश्रा, अवधेश कुमार सक्सेना, इम्तियाज हसन रजा खां, संदीप कुमार मिश्रा, प्रभाकर ने अपना नाम वापस ले लिया। इस पद पर अब आदर्श मिश्रा, अमित कुमार शर्मा, असलम हसन खां, अतुल कुमार सैनी, गौरव मिश्रा, कमलेश कुमार पांडेय, प्रमोद कुमार, गौरव सिंह में मुकाबला होगा।