{"_id":"61ba4251498d1231ef3b9cd1","slug":"election-bar-association-shahjahanpur-news-bly4693685179","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयप्रकाश अध्यक्ष और सुशील त्रिपाठी बने महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयप्रकाश अध्यक्ष और सुशील त्रिपाठी बने महामंत्री
विज्ञापन
सिविल बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री
- फोटो : POWAYAN
पुवायां। सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री पद के लिए बुधवार को हुए मतदान में सुशील त्रिपाठी को विजयी घोषित किया गया। कई पदाधिकारी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे।
एसोसिएशन के लिए जयप्रकाश पांडे अध्यक्ष, अखिल द्विवेदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राहुल शुक्ला कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मनीष मिश्रा पुस्तकालय अध्यक्ष, संतोष कुमार कोषाध्यक्ष, निर्भय प्रवक्ता, संतोष पांडे संयुक्त मंत्री निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए थे। महामंत्री पद के लिए बुधवार को गणेश शंकर अवस्थी और सुशील त्रिपाठी के बीच मुकाबला हुआ।
मतदान के बाद मतगणना की गई, जिसमें गणेश शंकर को 40 और सुशील त्रिपाठी को 53 मत प्राप्त हुए। सुशील त्रिपाठी को महामंत्री घोषित किया। चुनाव अधिकारी अनिल सिंह और अमित दीक्षित ने पदाधिकारियों की घोषणा की। नव निर्वाचित अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि वकीलों के हितों के लिए संघर्ष करते रहेंगे और वकीलों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। केएन सिंह, ओमपाल यादव, सुशील लल्ला, सुनील सिंह, अनूप कंचन, राजकुमार रावत, मनोज पटेल, केसी राजपूत, मुकेश द्विवेदी सहित तमाम वकीलों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है।