फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   election,bar Association

अध्यक्ष और महासचिव समेत 22 पदों के लिए 46 ने कराया नामांकन

Sat, 11 Dec 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
election,bar Association
शाहजहांपुर के कचहरी के राजीव सभागार में सेंट्रलवार एसोएशिन के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराते क? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन हुए। कचहरी स्थित राजीव सभागार में सुबह 10 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष और महासचिव समेत 22 पदों के लिए 46 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा, सहायक चुनाव अधिकारी रमेश कुमार, सतेंद्र सिंह यादव, नीरज पाठक, गुलिस्ता खान और कार्यालय प्रभारी वेदपाल सिंह की देखरेख में नामांकन हुई। अध्यक्ष पद के लिए अजीजुल रहमान अंसारी ने सुबह 10:30 बजे, कृष्ण कुमार ने दोपहर 12 बजे और इसके बाद मुरारी लाल राजपूत व संजय कुमार अग्निहोत्री ने नामांकन करवाया।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए हरेंद्र कुमार राजवंशी, नीति सक्सेना, रामेंद्र कुमार मिश्रा ने नामांकन कराया। उपाध्यक्ष के दो पद के लिए दीपक कुमार, मलिखान, नदीम अहमद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद को मोहम्मद जुबैर, शुभम गुप्ता, महासचिव पद अजय सिंह यादव, अवधेश सिंह तोमर, राकेश मिश्रा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। संयुक्त सचिव के तीन पदों पर अमित कनौजिया, बृजपाल, गजेंद्र बहादुर श्रीवास्तव, ज्ञान देव दीक्षित, मीता गुप्ता, राजीव कुमार शुक्ला, कोषाध्यक्ष पद को कमलेश्वर सिंह, राकेश कुमार शुक्ला, सतीश चंद्र गुप्ता ने पर्चा भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पद के लिए अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, आशीष कुमार जौहर, चंद्रपाल सिंह, चंद्रप्रकाश, संजीव कुमार शुक्ला, शिशुपाल सिंह, संजय सक्सेना, शफीकुद्दीन ने और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पद पर आदर्श मिश्रा, अमित कुमार भटनागर, अमित कुमार शर्मा, अमोल कुमार मिश्रा, असलम हसन खान, अतुल कुमार सैनी, अवधेश कुमार सक्सेना, गौरव मिश्रा, इम्तियाज हसन रजा खान, कमलेश कुमार पांडेय, प्रदीप कुमार मिश्रा, प्रभाकर, प्रमोद कुमार और गौरव सिंह ने नामांकन करवाया है।
13-14 को जांच, 15 को नाम वापसी, 23 को मतदान व मतगणना
शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद उनकी 13 व 14 दिसंबर को जांच होगी। 15 को नाम वापसी होगी। फिलहाल 22 पदों के लिए 46 प्रत्याशियों ने नामांकन करवाया है। 23 दिसंबर को मतदान होगा। इसमें अधिवक्ता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के बाद मतगणना शुरू होगी और देर शाम तक विजेताओं की घोषणा कर दी जाएगी।
1150 अधिवक्ता डालेंगे वोट
सेंट्रल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव में इस बार 1150 अधिवक्ता वोट डालेंगे। हालांकि अभी मतदाताओं की संख्या बढ़ सकती है। इसके लिए एक अतिरिक्त सूची बार एसोसिएशन की ओर से जारी की जाएगी।

सेंट्रल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार को 22 पदों के लिए 46 नामांकन हुए हैं। इनमें अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष का एक-एक पद, उपाध्यक्ष दो, संयुक्त सचिव तीन, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य छह तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पद शामिल हैं। 13 व 14 को नामांकन पत्रों की जांच, 15 को नाम वापसी और 23 को मतदान कराया जाएगा। - मनोज कुमार मिश्रा, चुनाव अधिकारी, सेंट्रल बार एसोसिएशन शाहजहांपुर।

ाहजहांपुर के कचहरी के राजीव सभागार में सेंट्रलवार एसोएशिन के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराते सं?

ाहजहांपुर के कचहरी के राजीव सभागार में सेंट्रलवार एसोएशिन के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराते सं?- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

्हरी का राजीव सभागार में  सेंट्रलवार एसोएशिन के सचिव पद के लिए नामांकन कराते बृजपाल। संवाद

्हरी का राजीव सभागार में सेंट्रलवार एसोएशिन के सचिव पद के लिए नामांकन कराते बृजपाल। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed