{"_id":"69f9013f97755b72ad01b6ad","slug":"elderly-man-dies-of-cardiac-arrest-devastated-by-the-deaths-of-four-family-members-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-172409-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चार परिजनों की मौत से आहत वृद्ध का हृदयगति रुकने से निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चार परिजनों की मौत से आहत वृद्ध का हृदयगति रुकने से निधन
विज्ञापन
निगोही। पुवायां क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुए हादसे में भतीजे और उसकी पत्नी समेत चार परिजनों की मौत से आहत मोहल्ला रामनगर बगिया निवासी 60 वर्षीय कालीचरण का रविवार को देर शाम हृदयगति रुकने से निधन हो गया।
गत 30 अप्रैल को ससुराल पक्ष में एक विवाह समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे मोहल्ला रामनगर बगिया निवासी अरुण उर्फ कन्हैया की बाइक पलिया-लखनऊ हाईवे पर भूड़ा मैनारी के बाइपास के नजदीक एक बोलेरो से टकरा गई थी। इस हादसे में अरुण सहित बाइक पर सवार उनकी पत्नी सीमा, पुत्री दीक्षा और पुत्र नैतिक की मौत हो गई थी। कालीचरण के पुत्र विपिन कुमार ने बताया कि हादसे में उनके चचेरे भाई अरुण सहित परिवार के चार लोगों की मौत के बाद से पिता बहुत सदमे में थे और ठीक से खाना भी नहीं खा रहे थे।
तसल्ली देने और समझाने पर भी हर समय रोते रहते थे। रात को भी उठ कर रोने लगते थे। रविवार की शाम करीब सात बजे उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। जब तक उन्हें डॉक्टर के पास ले जाने की तैयारी की, उनकी मृत्यु हो गई। संवाद