{"_id":"692c7e4d3d1d354fe00157b4","slug":"elderly-man-dies-after-being-hit-by-a-bike-while-urinating-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-159056-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बाइक की टक्कर लगने से लघुशंका कर रहे बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बाइक की टक्कर लगने से लघुशंका कर रहे बुजुर्ग की मौत
Sun, 30 Nov 2025 10:56 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 30 Nov 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा के मुकरमपुर गांव निवासी 60 वर्षीय सालिगराम की शनिवार रात घर के सामने लघुशंका करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई है। इस बीच बाइक सवार भाग गया, लेकिन उसका साथी घायल होने के चलते नहीं भाग सका।
सियाराम ने बताया कि हादसा रात करीब साढ़े 11 बजे भाई सालिगराम घर के बाहर लघुशंका कर रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से सालिगराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल पड़े। अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। वहीं भीड़ को देख बाइक सवार भाग गया, लेकिन बाइक पर बैठा एक युवक घायल होने की वजह से भाग न सका। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सियाराम ने बताया कि सालिगराम चार भाईयों में तीसरे नंबर पर थे। मृतक की पत्नी की करीब 25 साल पूर्व ही बच्चे के जन्म के दौरान मौत हो गई थी।