फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elderly Man and Teenager Injured in Road Accident Die During Treatment

Shahjahanpur News: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग और किशोर की इलाज के दौरान मौत

Sat, 21 Mar 2026 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Elderly Man and Teenager Injured in Road Accident Die During Treatment
खुटार के कृष्णा का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
खुटार। सड़क हादसे में 19 मार्च की शाम को घायल हुए बुजुर्ग और किशोर की मौत हो गई है। गंभीर घायल दो लोगों का इलाज चल रहा है।खुटार के मोहल्ला पूर्वी गढ़ी निवासी हिमांशु तिवारी अपने भांजे 12 वर्षीय लव वाजपेयी और खुटार के पुवायां रोड निवासी मौसेरे भाई 14 वर्षीय कृष्णा मिश्र के साथ 19 मार्च की शाम को बाइक से किसी काम से बंडा जा रहे थे। हिमांशु खुटार-बंडा रोड पर गांव पिपरिया भागवंत मोड़ के पास लघुशंका करने लगे।
विज्ञापन

इस बीच बंडा के गांव आलमपुर पिपरिया निवासी शिवराम सक्सेना अपने ससुर 75 वर्षीय रामेश्वर के साथ बाइक से खुटार जा रहे थे। शिवराम की बाइक हिमांशु की बाइक से टकरा जाने पर शिवराम, रामेश्वर, लव और कृष्णा घायल हो गए थे।
विज्ञापन

खुटार सीएचसी से घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। इलाज के दौरान रामेश्वर दयाल और कृष्णा मिश्र की मौत हो गई। रामेश्वर और कृष्णा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि शिवराम के भाई की ओर से बाइक नंबर के आधार पर अज्ञात चालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हादसे में रामेश्वर की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। बंडा के गांव आलमपुर पिपरिया निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका भाई शिवराम 19 मार्च को अपने ससुर रामेश्वर के साथ अपनी पुत्री के लिए रिश्ता देखने लखीमपुर के गांव कुरिगवां गए थे। वापस घर जाते समय एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। रामेश्वर की मौत हो गई जबकि शिवराम का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed