{"_id":"61e081464dc0167f062d3390","slug":"elderly-beaten-with-sticks-in-enmity-died-during-treatment-shahjahanpur-news-bly4724579172","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में बुजुर्ग को लाठी-डंडों से पीटा, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में बुजुर्ग को लाठी-डंडों से पीटा, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
सिंधौली (शाहजहांपुर)। रंजिश में की गई पिटाई से गंभीर घायल गांव पसिगनपुर के 60 वर्षीय बहोरन ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। पिटाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दो लोग बुजुर्ग को पीटते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
बहोरन बुधवार शाम चार बजे साइकिल से आटा लेकर गांव मनुआवारी से घर जा रहे थे। गांव से पहले ही सकरिया पुलिया के पास घात लगाकर बैठे देवेश, रामकुमार और रामकरन ने बहोरन से गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उन्हें लाठी-डंडों से पीटा। बहोरन के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी चले गए। सूचना पाकर पहुंचे बहोरन के पुत्र अरविंद ने 108 सेवा की एंबुलेंस को बुलाकर पिता को सिंधौली सीएचसी पर भर्ती कराया। बहोरन ने पूरे मामले की जानकारी अरविंद को दी। हालत गंभीर होने पर बहोरन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बुधवार रात इलाज के दौरान बहोरन ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अरविंद की तहरीर पर देवेश, रामकुमार, रामकरन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव ले जाया गया तो तनाव को देखते हुए पुलिस भी मौजूद रही। शाम को बहोरन का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर चंद्रकिरण ने बताया कि एक महीने पहले खेत में जानवर घुसने को लेकर रंजिश के कारण घटना घटी है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग
बहोरन को पीटते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अरविंद ने एसपी से मांग की है कि उसके पिता की हत्या योजना बनाकर की गई है, लेकिन सिंधौली पुलिस ने मामले को गैर इरादतन हत्या में दर्ज किया है जो गलत है। रिपोर्ट को तरमीम किया जाना चाहिए और हत्या की धाराएं लगानी चाहिए।
एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर ली गईं हैं। जल्द आरोपी गिरफ्त में होंगे।
संजीव कुमार वाजपेयी, एसपी ग्रामीण
बुजुर्ग की मौत के मामले में उसके पुत्र अरविंद की ओर से दी गई तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द ही जेल भेजा जाएगा। - बीएस वीरकुमार, सीओ पुवायां